Download Our App

Home » कानून » चुनावी कार्य में लापरवाही : चार निलंबित , 13 को कलेक्टर ने थमाया नोटिस

चुनावी कार्य में लापरवाही : चार निलंबित , 13 को कलेक्टर ने थमाया नोटिस

जबलपुर (जयलोक)
लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों को चुनाव कार्य का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है और इस प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वालों पर कार्रवाही के भी आदेश दिए गए हैं। लेकिन कलेक्टर के इस आदेश को कुछ कर्मचारियों ने हलके में ले लिया और प्रशिक्षण कार्य में नहीं पहुँचे। जिसके बाद ऐसे चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया तो वहीं 13 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत मतदान दलों का प्रशिक्षण जिले के पी.एस.एम. महाविद्यालय एवं मॉडल हाई स्कूल में 28 मार्च से 31 मार्च में तीन पारियों में प्रात: 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। गुरूवार को प्रशिक्षण के दौरान पी.एस.एम. महाविद्यालय में कुल 1200 प्रशिक्षणार्थियों में से 11 प्रशिक्षणार्थी अनुपस्थित रहे एवं मॉडल हाई स्कूल जबलपुर में कुल 1920 प्रशिक्षणार्थियों में से 6 प्रशिक्षणार्थी अनुपस्थित रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्सेना ने मतदान दलों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 17 अधिकारी कर्मचारियों में से 4 को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उक्त प्रशिक्षणार्थियों के मुख्यालय सहायक रिटर्निंग अधिकारी पाटन एवं सिहोरा निर्धारित किये गये हैं। अन्य 13 प्रशिक्षणार्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » चुनावी कार्य में लापरवाही : चार निलंबित , 13 को कलेक्टर ने थमाया नोटिस
error: Content is protected !!