Download Our App

Home » राजनीति » कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना आज लेंगे भाजपा की सदस्यता

कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना आज लेंगे भाजपा की सदस्यता

भोपाल (जयलोक)
पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना शुक्रवार को भाजपा जॉइन करेंगे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी सीएम हाउस में भाजपा की सदस्यता लेंगे। दीपक सक्सेना के बेटे अजय सक्सेना ने कहा, यह आत्मसम्मान की लड़ाई है। 6 साल से छिंदवाड़ा में नकुलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस दिशाहीन होती जा रही है। पिता ने 45 साल कमलनाथ की सेवा की। कमलनाथ हमारे लिए सर्वमान्य थे, हैं और रहेंगे, मेरे लिए वे पिता तुल्य हैं, लेकिन 6 साल से पिता का अपमान हो रहा है, कार्यकर्ताओं को उपेक्षित रखा जा रहा है, इसी कारण यह कदम उठाना पड़ रहा है। अजय सक्सेना ने 22 मार्च को भाजपा जॉइन कर ली थी। इसी दिन दीपक सक्सेना ने कांग्रेस छोड़ दी थी। तब से ही माना जा रहा था कि वे भी भाजपा में जा सकते हैं। 26 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी छिंदवाड़ा आकर उनसे मुलाकात की थी। 3 दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी दीपक सक्सेना से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। दोनों में बंद कमरे में 15 मिनट चर्चा हुई थी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना आज लेंगे भाजपा की सदस्यता
best news portal development company in india

Top Headlines

धुरेड़ी के दिन जबलपुर में युवक की हत्या, देखिए वीडियो, 5 आरोपियों के पीछे पुलिस जल्द कर लेगी गिरफ्तार

जबलपुर जय लोक अपडेट। बार-बार घर के सामने रंग गुलाल खेल कर गंदा करने की बात पर उपजा विवाद एक

Live Cricket