Download Our App

Home » Uncategorized » परीक्षा की हर गतिविधि की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग-सीईओ

परीक्षा की हर गतिविधि की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग-सीईओ

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हुआ प्रशिक्षण

जबलपुर (जयलोक)। माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिये परीक्षा केन्द्रवार नियुक्त कलेक्टर प्रतिनिधियों, केंद्राध्यक्षों एवं सहायक केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण गुरुवार को मॉडल हाई स्कूल में संपन्न हुआ।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुये कलेक्टर प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि केंद्राध्यक्ष के साथ संबंधित थाने से प्रश्नपत्र निकलवाकर परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने एवं पर्यवेक्षकों को सौंपने का कार्य गंभीरता पूर्वक किया जाये। श्रीमती सिंह ने कहा कि सीलबंद प्रश्नपत्रों को थाने से निकलवाकर परीक्षाकेंद्र तक पहुँचाने की संपूर्ण प्रक्रिया की मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन ट्रैकिंग की जायेगी। कलेक्टर प्रतिनिधियों को परीक्षा केंद्र में पहुंचकर यह प्रमाण पत्र भी देना होगा कि केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष तथा परीक्षा कार्य में संलग्न समस्त कर्मचारियों के मोबाइल फोन अलमारी में सील कर दिये गये हैं। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि कलेक्टर प्रतिनिधियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि निर्धारित समय पर परीक्षा कक्ष में ही प्रश्नपत्र का पैकेट खोला जायें। उन्हें परीक्षाओं के दिन परीक्षा शुरू होने के पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहना होगा तथा वे सुचारू रूप से परीक्षा प्रारंभ करने के बाद ही परीक्षा केंद्र को छोड़ सकेंगे। इस समस्त प्रकिया की ऑनलाइन ट्रैकिंग भी होगी।
उन्होंने कहा कि मोबाइल, केलकुलेटर जैसे कोई भी उपकरण परीक्षा भवन में किसी के पास नहीं होने चाहिये। प्रशिक्षण में जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस चित्रांशु त्रिपाठी, सहायक संचालक आर.के. बधान, मॉडल स्कूल के प्राचार्य मुकेश तिवारी, अरविंद अग्रवाल, अजय रजक, कृष्णकांत शर्मा, सुनील भटेले भी उपस्थित रहे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » परीक्षा की हर गतिविधि की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग-सीईओ

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!