Download Our App

Follow us

Home » कानून » महाभारत के कृष्ण पर भारी पड़ी आईएएस पत्नी

महाभारत के कृष्ण पर भारी पड़ी आईएएस पत्नी

पुलिस कमिश्नर से मिले नीतीश भारद्धाज

भोपाल (जयलोक)
महाभारत सीरियल में श्री कृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता एवं पूर्व सांसद नीतीश भारद्वाज अपनी आईएएस पत्नी से परेशानऔर भयभीत हैं। उन्होंने भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। भारद्वाज ने कोर्ट का आदेश होने के बाद भी, पत्नी द्वारा उसकी बेटियों से नहीं मिलने दिया जा रहा है। दोनों जुड़वाँ बेटियां कहां और किस हाल में है। उसकी जानकारी पत्नी नहीं दे रही है। पत्नी ने उसके सारे नंबर ब्लॉक कर दिए हैं।  भगवान कृष्ण, पांडवों को, कौरवों से पांच गांव नहीं दिलवा पाए थे। जिसके कारण महाभारत का युद्ध हुआ। कलयुग में भी महाभारत के कृष्ण की यही हालत बनी हुई है। उनकी पत्नी उनकी दोनों जुड़वा बेटियों से उसको मिलने नहीं दे रही है। पत्नी स्मिता भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी है। उसके सामने कलयुग के कृष्ण बोने साबित हो रहे हैं। बेटियों से मिलने के लिए पुलिस की सहायता लेनी पड़ रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » महाभारत के कृष्ण पर भारी पड़ी आईएएस पत्नी
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket