Download Our App

Home » राजनीति » यह भ्रष्टाचारियों को बचाने की यात्रा, आएंगे तो मोदी ही : शिवराज सिंह

यह भ्रष्टाचारियों को बचाने की यात्रा, आएंगे तो मोदी ही : शिवराज सिंह

राहुल की यात्रा पर भाजपा ने साधा निशाना, बोले

भोपाल (जयलोक)
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बड़ा हमला बोला है। पूर्व सीएम ने कहा कि वो कहते हैं न्याय यात्रा लेकिन खुद राहुल गांधी भी कांग्रेस के साथ अन्याय कर रहे हैं। कांग्रेस को इस हालत में पहुंचाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार कांग्रेस छोड़ रहे हैं। पहले भी विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह पराजित हुई है और अब लोकसभा के चुनाव में वो जहां-जहां से गुजर रहे हैं वहां भी और पूरे मध्य प्रदेश में 29 की 29 सीटें भाजपा जीतेगी।
मोदी है तो जीत की गारंटी है
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल जहां-जहां जाते है, वहां भाजपा की जीतने की गारंटी है। उन्होंने कहा कि यह न्याय यात्रा नहीं भ्रष्टाचारियों को बचाने और देशद्रोहियों को संरक्षण की यात्रा है। शर्मा ने कहा कि मोदी है तो जीत की गारंटी है। एमपी में 29 सीटों पर और देश में 370 सीटों पर जीत की गारंटी है। राहुल की यात्राओं का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं, रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेश के लोकसभा प्रत्याशियों की सूची को लेकर कहा कि उनको कोई चुनाव लडऩे वाला नहीं मिल रहा है।
भाजपा 29 की 29 सीटें जीत रही
वहीं, स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी पहले भी मध्य प्रदेश आए थे। भाजपा ने 163 सीटें जीती। इस बार भी आकर चले जाएंगे। भाजपा 29 क 29 सीटें जीत रही है। देश की जनता ने मन बना लिया है। आएंगे तो मोदी ही।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » यह भ्रष्टाचारियों को बचाने की यात्रा, आएंगे तो मोदी ही : शिवराज सिंह

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!