जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर में बने नए राजनेतिक दल इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी लोकसभा के चुनाव में उतरने जा रही है। यह पार्टी उत्तर भारत के 20 राज्यों में 398 सीटों पर चुनाव लडऩे जा रही है। पं. पुरुषोत्तम तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, पन्नालाल त्रिपाठी, अध्यक्ष मध्यप्रदेश इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी ने बताया कि इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो उत्तर भारत के 20 राज्यों में लोकसभा चुनाव 2024 अकेले ही लड़ेगी व किसी गठबंधन के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हिमाचल, जम्मू एंड काश्मीर, महाराष्ट्र, दादर नागर हवेली, दमन द्वीव, उड़ीसा, गुजरात, पंजाब, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, झारखण्ड, उत्तराखण्ड, हरियाण, दिल्ली, गोवा, बिहार आदि राज्य हैं जिनमें परिवतज़्न की लहर चल रही है। बड़े राजनैतिक दलों को छोडक़र 17 हजार से अधिक व्यक्तियों ने इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के साथ जुडक़र लोकसभा चुनाव 2024 लडऩे व पार्टी में शामिल होकर कार्य करने की इच्छा प्रकट की है।
रमेश कुमार जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि मार्च 2024 में पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगी। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी को अपने चुनाव चिन्ह गुब्बारा से लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। पार्टी 398 सीटों पर अपने चुनाव चिन्ह गुब्बारे पर चुनाव लड़ेगी।
इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी लोकसभा का चुनाव कई प्रमुख मुद्दों पर लड़ेगी। 22 जनवरी 2024 को लगभग 500 सालों बाद अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी सम्पूर्ण भारत में रामराज्य की परिकल्पना को साकार करते करते हुए, नये भारत भारत निर्माण की ओर अग्रसर है। रामराज्य की परिकल्पना केवल कहने भर की बात नहीं है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अभिलाषा सप्रे ने कहा कि देश के हर नागरिक की सहभागिता मायने रखती है। उन्होने बताया कि पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे राज्य की स्थापना करना है जो सही मायनों में रामराज्य को परिभाषित करता हो। रामराज्य ऐसा होगा जो न्याय और समानता के मूल्यों पर आधारित होगा, जहाँ हर नागरिक के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जायेगा, चाहे उसकी जाति, रंग, पंथ कुछ भी हो, देश के सबसे कमजोर व्यक्ति को भी न्याय मिलेगा, किसी को किसी भी प्रकार का कोई दुख, डर तथा कोई कमी न हो। आपस में किसी भी प्रकार का कोई बैर न हो, सभी को दैहिक, दैविक और भौतिक तापों से मुक्ति मिल गई हो ऐसे ही रामराज्य की परिकल्पना की है इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी ने और इसी को स्थापित करने के लिए पार्टी दृढ़ संकल्पित है। भारत के संविधान में कुछ ऐसे बदलाव किये जायेगें जिससे देश के राष्ट्रपति पद पर एक व्यक्ति केवल एक बार ही पदस्थ हो सके। प्रधानमंत्री पद पर एक व्यक्ति केवल दो बार ही पदस्थ हो सकता है। इसी तरह मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और मंन्त्री केवल दो बार ही इन पदों पर पदस्थ हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार 80 करोड़ लोगों को 5 साल तक मुफ्त राशन दे रही है इसका अर्थ है कि भारत की आधी से ज्यादा आबादी अपनी कमाई से दो वक्त की रोटी भी नहीं जुटा पा रही है। इन सभी लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी हर हाथ में काम प्रदान करेगी।
गांव का समग्र विकास हो इसके लिए पार्टी की तरफ से सभी आवश्यक कदम उठाये जायेगे। गाँवो के विकास के लिये अपनी माटी-अपना गाँव अभियान का संचालन किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति अपने गाँव के विकास की योजना बनाकर पार्टी को प्रेषित कर सकता है तथा अपना आर्थिक योगदान देकर अपनी माटी के विकास में योगदान कर सकता है। गांव के लोगों के लिए सरकारी योजनाओं को और सुगम बनाया जायेगा। सभी योजनायें, सेवायें डोर स्टेप सर्विस के रूप में सभी को उपलब्ध हों ऐसी व्यवस्था की जायेगी।
