Download Our App

Follow us

Home » राजनीति » कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं का मानना है कि.. सांसद के रूप में राकेश सिंह ने 20 वर्षों में 24 हजार करोड़ के विकास कार्य कर शहर की तस्वीर बदली

कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं का मानना है कि.. सांसद के रूप में राकेश सिंह ने 20 वर्षों में 24 हजार करोड़ के विकास कार्य कर शहर की तस्वीर बदली

परितोष वर्मा
जबलपुर (जयलोक)। अब जब जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होने जा रहा है तब अभी तक भाजपा के सांसद रहे राकेश सिंह के 20 वर्ष के कार्यकाल में जबलपुर के विकास को लेकर कांग्रेस को छोडक़र भाजपा में आए वरिष्ठ नेता राममूर्ति मिश्रा और डॉ. आलोक चंसोरिया ने जयलोक से चर्चा में अपनी राय भी जाहिर की है। दोनों ही नेताओं का यह मानना है कि सांसद राकेश सिंह ने अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में 24 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य कराकर जबलपुर के विकास में एक इतिहास रचा है। दोनों ही नेता विकास कार्य कराने के राकेश सिंह के तरीके का भी लोहा मान रहे हैं।
पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राममूर्ति मिश्रा भाजपा में शामिल हो गए थे। नगर कांग्रेस के लंबे समय तक अध्यक्ष और दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके राममूर्ति मिश्रा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। सांसद के रूप में राकेश सिंह द्वारा 20 वर्षों में कराए गए विकास कार्यों को लेकर राम मूर्ति मिश्रा का यह मानना है कि राकेश सिंह विकास के मामले में भाजपा के दूसरे नितिन गडकरी के रूप में जान जाएंगे क्योंकि वे विजनरी नेता हैं। उन्होंने 20 वर्षों में जो 24 हजार करोड़ के विकास कार्य जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में  कराए हैं यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। अभी कुछ समय पहले ही पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के साथ जबलपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिक्षाविद डॉक्टर आलोक चंसोरिया भी भाजपा में शामिल हुए। उनका यह कहना है कि सांसद राकेश के प्रयासों से जबलपुर के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाली जो रिंग रोड बन रही है वह देश की दूसरी सबसे बड़ी रिंग रोड होगी। इस रिंग रोड के बनने से दोनों ओर के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की संभावना भी बढ़ गई है।
कांग्रेस से भाजपा में आए वरिष्ठ नेताओं ने सांसद के रूप में राकेश सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों को लेकर यह माना है कि जबलपुर से गोंदिया तक रेल की छोटी लाइन को बड़ी लाइन में परिवर्तित कराने का काम राकेश सिंह के ही सक्रिय प्रयासों से संभव हो सका है। उन्होंने रेलवे लाइन के इस बड़े काम के लिए हर स्तर पर आने वाली अड़चनों को बखूबी दूर कराया। वन विभाग की कड़ी आपत्तियों को भी राकेश सिंह ही दूर करा सके। आज यह रेल लाइन जबलपुर को दक्षिणी भारत तक जोडऩे में महत्वपूर्ण साबित होगी।
वहीं ये नेता सांसद के रूप में राकेश सिंह द्वारा प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर बनवाना भी जबलपुर के विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। डॉ. आलोक चंसोरिया कहते हैं कि पहले हम जबलपुर के लोग सिर्फ  एक महाकौशल एक्सप्रेस का झुनझुना पकड़े थे। लेकिन सांसद के रूप में राकेश सिंह ने नयी ट्रेनों की सौगात भी दिलायी। उनके प्रयासों से ही जबलपुर के रेलवे स्टेशन की तस्वीर लगातार बदल रही है। 450 करोड़ रुपए से राकेश सिंह ने रेलवे स्टेशन के लिए जो योजनाएं मंजूर करायी है उस योजना से अब एक बार फिर जबलपुर के रेलवे स्टेशन को विमानतल के स्तर का बनाया जाएगा।
मंत्री बनने का भी मिलेगा फायदा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राममूर्ति मिश्रा जबलपुर के विमानतल और विमान सेवाओं को लेकर संसद के रूप में राकेश सिंह के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहते हैं कि जबलपुर का डुमना विमानतल उन्हीं के प्रयासों से राष्ट्रीय स्तर का बन चुका है और अब जबलपुर के लिए नई विमान सेवाओं का मार्ग भी प्रशस्त हो सकेगा। यह विमानतल जबलपुर के विकास के नए रास्ते खोलेगा। श्री मिश्रा कहते हैं कि सांसद के बाद अब राकेश सिंह के मंत्री बनने से विकास कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री बनते ही पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लिए 50 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी दे दी।
छोटी लाइन से ग्वारीघाट तक अब नया मार्ग भी बन जाएगा
डॉ. आलोक चंसोरिया का यह मानना है कि छोटी लाइन फाटक से ग्वारीघाट तक जो रेल लाइन बिछी थी उसके हट जाने के बाद अब लोक निर्माण मंत्री के रूप में राकेश सिंह इसे एक नए मार्ग के रूप में निर्मित कराएंगे ऐसा उन्हें पूरा भरोसा है। जो की एक बड़ी सुविधा होगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं का मानना है कि.. सांसद के रूप में राकेश सिंह ने 20 वर्षों में 24 हजार करोड़ के विकास कार्य कर शहर की तस्वीर बदली
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket