Download Our App

Home » अपराध » तेजाब डाल देवर की हत्या करने वाली भाभी को उम्रकैद

तेजाब डाल देवर की हत्या करने वाली भाभी को उम्रकैद

बलिया,(एजेंसी/जयलोक)। संपत्ति को लेकर भाभी ने अपने देवर की तेजाब डालकर हत्या कर दी थी। अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद भाभी को देवर की हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई है।  जानकारी के मुताबिक बलिया जिले की जिला अदालत ने संपत्ति बंटवारे को लेकर तेजाब डालकर देवर की हत्या करने के जुर्म में एक महिला को दोषी करार देते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। बताया जाता है कि बलिया जिले फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव में संपत्ति बंटवारे को लेकर अजरा खातून उर्फ अजरा ने 20 जुलाई 2022 की सुबह अपने देवर परवेज अहमद के चेहरे व शरीर पर तेजाब डाल दिया था। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे अहमद की मौत हो गई थी। इस मामले में अजरा के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। एसपी ने रविवार को बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने शनिवार को मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी महिला अजरा खातून को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई । और साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » तेजाब डाल देवर की हत्या करने वाली भाभी को उम्रकैद

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket