
सागर (जयलोक)
लोकायुक्त पुलिस ने एक बार बार फिर एक रिश्वतखोर शासकीय सेवक को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है ये अधिकारी अपने अधीनस्थ से उसकी विभागीय जाँच में सहयोग करने और उसे बचाने के बदले रिश्वत ले रहा था। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने रिश्वत की राशि के साथ अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।
सागर लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक छतरपुर जिले की तहसील बक्सवाहा के रहने वाले अरविंद कुमार व्यास सहकारी सेवा समिति बम्होरी में सहायक समिति प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने आवेदन दिया कि उनके विरुद्ध एक विभागीय जाँच चल रही है, इस जाँच में सहयोग करने और उन्हें बहाल करने के बदले उनके ही सहकारिता निरीक्षक एवं प्रशासक नमामि शंकर अग्रवाल 20 हजार रुपये की रिश्वत की माँग कर रहे हैं।
लोकायुक्त ने सहकारिता निरीक्षक के घर पर मारा छापा- शिकायत मिलने के बाद इसकी जाँच की गई और आवेदक को सहकारिता निरीक्षक से रिश्वत की डिमांड का पू्रफ जुटाने के लिए रिकॉर्डर दिया, पू्रफ सामने आते ही सागर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने ट्रेप की प्लानिंग की और आज सहकारिता निरीक्षक नमामि शंकर अग्रवाल द्वारा शिकायतकर्ता को बुलाये गए समय पर उनके चौबे कालोनी छतरपुर निज निवास पर पहुँच गई।
टीम बाहर छिप गई और आवेदक अरविंद कुमार व्यास को रिश्वत की राशि 20 हजार रुपये के साथ घर के अन्दर भेजा, जैसे ही अरविंद ने रिश्वत की राशि सहकारिता निरीक्षक नमामि शंकर अग्रवाल के हाथ में दी वैसे ही इशारा मिलते ही बाहर डीएसपी मंजू सिंह के नेतृत्व में खड़ी सागर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने धावा बोल दिया और रिश्वत की राशि के साथ सहकारिता निरीक्षक नमामि शंकर अग्रवाल को रंगे हथ पकड़ लिया।






