Download Our App

Follow us

Home » राजनीति » नगर कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के लिए होगी रायशुमारी, इस नेता का नाम सबसे आगे

नगर कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के लिए होगी रायशुमारी, इस नेता का नाम सबसे आगे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने डॉ. सुखदेव पांसे को सौंपी जिम्मेदारी

जबलपुर (जयलोक)
महापौर और नगर कांग्रेस के अध्यक्ष के पद पर अभी तक रहे जगत बहादुर सिंह अन्नू के भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाने के बाद अब कांग्रेस में नए नगर अध्यक्ष और कांग्रेस पार्षद दल का नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के लिए रायशुमारी होगी।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजवीर सिंह ने डॉक्टर सुखदेव पांसे पूर्व मंत्री और जबलपुर लोकसभा के प्रभारी को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में लिखा गया है कि डॉक्टर पांसे जबलपुर पहुँचकर वरिष्ठ कांग्रेस जनों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से नाम तय कर प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित करें। वहीं डॉक्टर पांसे से यह भी कहा गया है कि नगर निगम जबलपुर में कांग्रेस के पार्षदों से चर्चा कर नेता प्रतिपक्ष नगर निगम के लिए भी एक नाम की रायशुमारी कर इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेजें।
अब यह स्पष्ट हो गया है कि डॉक्टर सुखदेव पांसे बहुत शीघ्र ही शहर के कांग्रेस जनों से चर्चा कर नगर कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए कोई एक नया नाम तलाश लेंगे। वहीं वे पार्षद से चर्चा कर नेता प्रतिपक्ष के नाम का भी चयन कर लेंगे। उनकी सिफारिश के आधार पर ही अब नगर कांग्रेस का नया अध्यक्ष और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का नाम प्रवेश कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से ही घोषित हो जाएगा।

अध्यक्ष पद के लिए सौरभ शर्मा का नाम सबसे ऊपर    

नगर कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के नेता सौरभ शर्मा का नाम चर्चाओं में सबसे ऊपर है। शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी उनके नाम पर लगभग सहमत नजर आ रहे हैं। सौरभ शर्मा लगातार बिजली की समस्या और पानी की समस्या को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं और एक मैदानी नेता के रूप में उनकी पहचान पूरे प्रदेश में बन चुकी है। यह उम्मीद की जा रही है कि शहर के अधिकांश वरिष्ठ नेता सौरभ शर्मा के नाम की नगर कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए सिफारिश कर सकते हैं। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के लिए भी कांग्रेस के पार्षद वरिष्ठ सक्रिय हैं। नेता प्रतिपक्ष के दावेदार भोपाल की भी दौड़ लगा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष के लिए अमरीश मिश्रा, अयोध्या तिवारी और संतोष दुबे पंडा के नाम पहले ही चर्चाओं में आ चुके हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » नगर कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के लिए होगी रायशुमारी, इस नेता का नाम सबसे आगे
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket