Download Our App

Home » कानून » 19 अप्रैल के बाद होंगी रादुविवि की परीक्षाएँ : कॉलेज शिक्षक और कर्मचारी चुनावी कार्यक्रम में व्यस्त

19 अप्रैल के बाद होंगी रादुविवि की परीक्षाएँ : कॉलेज शिक्षक और कर्मचारी चुनावी कार्यक्रम में व्यस्त

जबलपुर (जयलोक)। रानी दुर्गावर्ती विश्व विद्यालय के छात्रों को परीक्षा के लिए 19 अप्रैल तक का इंतजार करना पड़ेगा। पहले लेट परीक्षाओं और परिणामों की घोषणा की मार झेल रहे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के छात्रों पर एक परेशानी का सामना करना पड़ेगी। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अब रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (आरडीवीवी) प्रशासन को भी अपने शैक्षेणिक कलैंडर में बदलाव किया जा रहा है। अब कल 1 अप्रैल से प्रस्तावित की गई तमाम परीक्षाओं को अब 19 अप्रैल के बाद की तिथियों में कराने की तैयारी चल रही है। रादुविवि प्रशासन का कहना है कि उनके 80 फीसदी से ज्यादा कर्मचारियों-अधिकारियों की चुनाव ड्यूटी लग गई है। जिसके वजह से परीक्षा का संचालन कराना उनके लिये संभव नहीं है, जिसकी वजह से यह स्थिति बन रही है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के शैक्षेणिक कलैंडर के हिसाब से 1 अप्रैल से फाइनल ईयर के एग्जाम आयोजित किए जाने थे। जिसको लेकर व्यापक तैयारियां भी की गई थी। लेकिन चुनाव कार्यों में विश्वविद्यालय के सभी 30 नियमित शिक्षकों को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा बुला लिया गया है। कुछ शिक्षकों को तो चुनाव आचार संहिता लगते ही अलग-अलग कमेटियों का मुखिया बनाया गया। वहीं 100 से ज्यादा कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें से करीब 30 तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को तो पूर्व में ही अलग-अलग कार्यों में संलग्न कर लिया गया था। वहीं अब 70 से ज्यादा कर्मचारियों की बीएलओ ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी तरह करीब 250 से ज्यादा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी पर तैनाती की जानी है। उनका भी बुलावा जल्द आने वाला है। यही कारण है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं को आगे बढ़ा दिया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » 19 अप्रैल के बाद होंगी रादुविवि की परीक्षाएँ : कॉलेज शिक्षक और कर्मचारी चुनावी कार्यक्रम में व्यस्त

Top Headlines

Live Cricket