Download Our App

Home » राजनीति » कल से भाजपा के स्टार प्रचारकों के आने की शुरूआत होगी : राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल प्रबुद्धजनों का सम्मेलन करेंगे

कल से भाजपा के स्टार प्रचारकों के आने की शुरूआत होगी : राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल प्रबुद्धजनों का सम्मेलन करेंगे

जबलपुर (जयलोक)
लोकसभा के चुनाव के लिए राजनैतिक दलों के स्टार प्रचारकों के आने की कल से शुरूआत होने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कल लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए आगमन होने जा रहा है। कल दो अपे्रल को जेपी नड्डा प्रात: 11 बजे मानस भवन में प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में सभी वर्गों के प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है। इस सम्मेलन के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश के लिए तय किए गए स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ ही प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता भी सम्मिलित हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में भाजपा के राष्ट्रीय प्रचारकों के आने की उम्मीद की जा रही है।
कार्यालय का उद्घाटन
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशीष दुबे के चुनाव प्रचार के लिए मुख्य चुनाव कार्यालय का आज उद्घाटन हुआ यह कार्यालय मदन महल थाने के बाजू में बनाया गया है।
कांग्रेस के दिग्गजों का इंतजार
कांग्रेस के भी स्टार प्रचारकों के जबलपुर आने का इंतजार कांगे्रस के कार्यकर्ता कर रहे हैं। कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडग़े, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भी मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आने के कार्यक्रम तय हो रहे हैं। इन नेताओं में से जबलपुर में भी कोई ना कोई चुनाव प्रचार अभियान के लिए आएगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » कल से भाजपा के स्टार प्रचारकों के आने की शुरूआत होगी : राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल प्रबुद्धजनों का सम्मेलन करेंगे

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket