Download Our App

Home » Uncategorized » कभी भी हो सकती है कांग्रेस उम्मीदवार के नाम की घोषणा, इन लोगों के नाम चर्चा में

कभी भी हो सकती है कांग्रेस उम्मीदवार के नाम की घोषणा, इन लोगों के नाम चर्चा में

जबलपुर (जयलोक)
कई बार मुश्किल दौर से उबर कर जीत की नई इबारत लिखने वाली कांग्रेस, फिर एक बार मुश्किल दौर में है। लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है, फरवरी के अंत में मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी घोषित कर देगी। जिसकी तैयारियाँ जबलपुर में भी जारी हैं। लोकसभा प्रत्याशी सुखदेव पांसे जबलपुर में विधानसभावार बैठक कर रहे हैं। अपने पिछले दौर में जबलपुर की शहरी सीटों पर उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओंं की बैठक की थी। वहीं इस बार वे ग्रामीण सीटों पर बैठक ले रहे हैं। सिहोरा पाटन में बैठक हो चुकी है, कुण्डम मझौली में अलगे दो तीन दिन में हो जाएगी। इस सबके बीच सबका ध्यान इस बात पर है कि कांग्रेस किसे लोकसभा प्रत्याशी बनाएगी।
महापौर से सबसे अधिक उम्मीदें
लोकसभा प्रत्याशी कौन बनेगा की चर्चा में यदि क्रमानुसार बात की जाए तो सबसे अधिक चर्चा में महापौर और नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू हैं। कांग्रेस जन उम्मीद लगा रहे हैं कि महापौर सांसद प्रत्याशी बनकर आएं और शहरवासियों में चर्चा है कि पूर्व महापौर विश्नाथ दुबे की तरह कांग्रेस अन्नू पर दांव लगा सकती है। हालांकि इस मामले में किसी भी तरह के संकेत न तो महापौर की तरफ  से आएं हैं और न कांग्रेस संगठन की तरफ से ऐसा कुछ भी कहा गया है। लेकिन महापौर का नाम चर्चा में है।
भनोत बंधुओं के नाम की चर्चा
पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत भले ही विधानसभा चुनाव हार गये हों, लेकिन उनके कद और दम पर किसी को कोई संदेह नहीं है। इसीलिये कांग्रेस के अंदर एक बड़ा खेमा मान रहा है कि भनोत जिस मजबूती से चुनाव लड़ पाएंगे, उतना दम वर्तमान में कोई नहीं दिखा पाएगा। वहीं तीसरे नम्बर पर गौरव भनोत की चर्चा भी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने तरुण से चुनाव लडऩे या गौरव को लड़ाने पर विचार करने को कहा है। वहीं महिला प्रत्याशी के रूप में महापौर का चुनाव लड़ चुकीं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अंजु सिंह बघेल के नाम पर मंथन की खबरें हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कभी भी हो सकती है कांग्रेस उम्मीदवार के नाम की घोषणा, इन लोगों के नाम चर्चा में
best news portal development company in india

Top Headlines

दैनिक जयलोक – प्रणाम जबलपुर-83 वॉ व्यक्तित्व, प्रेमनाथ : खिलंदड़ेपन से अध्यात्म तक

जबलपुर, (जयलोक )।  जबलपुर की एम्पायर टाकीज अब नहीं रही। एम्पायर थी, तो उसके बहाने प्रेमनाथ भी भी यहीं बसे

Live Cricket