Download Our App

Home » अपराध » बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हडक़ंप

बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हडक़ंप

बाराबंकी  (एजेंसी/जयलोक)
बरौनी -ग्वालियर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11124) में बम की सूचना से हडक़ंप मच गया। बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर भारी पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ते ने तलाशी की। ट्रेन को करीब 50 मिनट रोका गया। सभी बोगियों में बम की सघन तलाशी की गई। हालांकि सूचना गलत पाई गई। तलाशी में ऐसी कोई सामग्री नहीं निकली।  एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 9:32 पर सूचना मिली थी कि ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस में बम है। करीब आठ मिनट बाद कई थानों की पुलिस फोर्स फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ता बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंच गया। गोरखपुर की ओर से आई ट्रेन को तत्काल रोक लिया गया। भारी पुलिस बल के साथ ट्रेन के अंदर घुसकर हर डिब्बे में तलाशी लेनी शुरू की गई। डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल ने ट्रेन का चप्पा चप्पा छान मारा। 9: 42 से 10: 32 तक सघन तलाशी हुई। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने भी पूरे स्टेशन को खंगाल डाला। यात्री भी भयभीत रहे। इस दौरान तरह-तरह की आशंकाएं प्रकट होती रहीं।  स्टेशन अधीक्षक पीयूष कुमार वर्मा की फिलहाल ट्रेन को रवाना कर दिया गया। रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट कर दी गई है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हडक़ंप

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!