Download Our App

Home » अपराध » दो कारों ने मचाया कोहराम तीन को पहुँचाया अस्पताल

दो कारों ने मचाया कोहराम तीन को पहुँचाया अस्पताल

जबलपुर (जय लोक)
मझौली और रांझी थाना क्षेत्र में दो नौसिखिए कार चालकों ने जमकर कोहराम मचाया। कार चालकों ने तेज रफ्तार से कार दौड़ाते हुए तीन लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद दोनों कार चालक मौके से फरार हो गए।
 सड़क किनारे खड़े दो युवकों का कार ने मारी टक्कर
मझौली थाने में संदीप यादव निवासी हटौली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके रिश्तेदार रामलाल यादव दमोह से आये थे। जिनके साथ एवं गांव के गुलाब के साथ एक ही मोटर सायकल से जबलपुर गया था। शाम को बनखेड़ी के पहले पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मोटर सायकिल खड़ी कर मंदिर तरफ  जाने लगे, गुलाब सिंह और रामलाल यादव रोड किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी इंद्राना तरफ  से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 बीए 5641 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये रामलाल यादव एवं गुलाब सिंह को टक्कर मार दिया। जिससे दोनों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आयी हैं उसने दोनों घायलों को उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कार की टक्कर से युवक घायल
रांझी थाने में अखिलेश यादव रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कल रांझी व्हीकल मोड़ में पान पान ठेले के पास अपने दोस्त विनीत यादव के साथ खड़ा था। तभी कमेटी हाल तरफ  से आ रही कार कमांक एमपी 20 जेड डी 4586 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके दोस्त विनीत यादव को सामाने से टक्कर मार दिया।
जिससे जिससे वह तथा विनीत यादव दानों गिर गये उसे कंधे एवं हथेली तथा विनीत यादव को हाथ पैर में चोट आयी है। कार चालक को आसपास के लोगों ने पकड़कर कार से उतार लिया था जो समझौता करने की बात कर रहा था फिर कार चालक मौके से अपनी कार से भाग गया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » दो कारों ने मचाया कोहराम तीन को पहुँचाया अस्पताल

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket