Download Our App

Home » Uncategorized » विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार 25000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों चढ़ गया लोकायुक्त के हाथ

विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार 25000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों चढ़ गया लोकायुक्त के हाथ


जबलपुर जय लोक। संभाग के छिंदवाड़ा जिले में कॉलेज चलने वाले एक व्यक्ति से छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मेघराज निनामा कॉलेज संचालक अनुराग कुशवाहा से उसके कॉलेज से कॉलेज आफ कंप्यूटर एंड प्रोफेशनल स्टडीज जो कि सिवनी रोड सोनाखार में स्थित है को चलाने के लिए एक लख रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। रिश्वत की है राशि ₹50000 में तय हुई आज सोमवार 5 फरवरी को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में वह 25 हजारों रुपए लेकर रजिस्टर कार्यालय शंकर शाह यूनिवर्सिटी छिंदवाड़ा गए और पहले से तैयार लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते ही रजिस्ट्रार मेघराज निनामा को रंगे हाथ घर दबोचा है। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू ने बताया कि कॉलेज संचालक अनुराग कुशवाहा की शिकायत पर रिश्वत मांगने वाले अधिकारी को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई। जिसमें डीएसपी सुरेखा परमार, इंस्पेक्टर स्वप्निल दास, सहित अन्य अधिकारियों को कार्यवाही के लिए रवाना किया गया। रजिस्टर द्वारा सीधे तौर पर रिश्वत लेने का यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चित हुआ है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार 25000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों चढ़ गया लोकायुक्त के हाथ

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!