Download Our App

Home » कानून » पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल, दंगाईयों पर पुलिस ने भाँजी लाठियाँ

पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल, दंगाईयों पर पुलिस ने भाँजी लाठियाँ

जबलपुर (जय लोक)
लोकसभा चुनाव और होली के त्योहार के मद्देनजर आज पुलिस ने बलवा ड्रिल का आयोजन किया। पुलिस ग्राउंड में आयोजित बलवा ड्रिल में एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने अधिकारियों कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान बैंड की धुन पर जिले की सभी थाना प्रभारियों व अन्य
बल ने परेड की और एसपी ने सलामी ली। इसके बाद चुनाव और होली के दौरान आपता स्थिति से निपटने के लिए बलवा डि़ल का आयोजन किया गया।
बलवा ड्रिल में एक और भीड़ द्वारा पुलिस पर पथराव किया जा रहा था तो दूसरी ओर पुलिस कर्मी भीड़ को तितरबितर करने दंगारोधी उपकरणों का प्रयोग कर रहे थे। बलवा ड्रिल में पथराव व दंगों में घायल हुए लोगों को तत्काल उपचार देने के साथ साथ अस्पताल पहुँचाने का भी अभ्यास किया गया। इस मौके पर एसपी आदित्य प्रताप सिंह नेे कहा कि होली और चुनाव के दौरान पूरी मुस्तैद और सुरक्षा के साथ मैदान में उतरें और संदिग्धों पर नजर रखते हुए उपद्रवियों और शहर की शांति व्यवस्था बिगाडऩे वालों पर कार्रवाही करें। इस दौरान सभी राजपत्रित अधिकारी भी मौजूद थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल, दंगाईयों पर पुलिस ने भाँजी लाठियाँ

Top Headlines

Live Cricket