Download Our App

Home » भारत » दुनिया की नजरें ही नहीं, भरोसा भी भारत पर-प्रधानमंत्री मोदी

दुनिया की नजरें ही नहीं, भरोसा भी भारत पर-प्रधानमंत्री मोदी

जापानी पीए ने कहा- भारतीय टैलेंट और जापानी तकनीक एक-दूसरे के लिए बने

नई दिल्ली/टोक्यो। पीएम मोदी आज शुक्रवार को 2 दिन के जापान दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने टोक्यो में भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम की बैठक की संबोधित किया। मोदी ने अपने भाषण में भारत को निवेश के लिए सबसे बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया की नजरें ही नहीं, भरोसा भी भारत पर है। मोदी ने कहा कि जापान टेक्नोलॉजी में पावरहाउस है, तो वहीं भारत टैलेंट का पावरहाउस है। टेक्नोलॉजी और टैलेंट ही नेतृत्व कर सकते हैं। मोदी ने कहा भारत और जापान में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। मोदी से पहले जापान के पीएम इशिबा ने कहा कि भारतीय टैलेंट और जापानी तकनीक एक-दूसरे के लिए बने है।

8वीं बार जापान के दौरे पर गए
बतौर प्रधानमंत्री यह मोदी की 8वीं जापान यात्रा है। स्थानीय कलाकारों ने टोक्यो के होटल में उनका गायत्री मंत्र से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी यहां 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। उन्होंने रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर लिखा कि इस दौरे का मकसद भारत और जापान के बीच खास रणनीतिक और ग्लोबल साझेदारी को मजबूत करना है। जापान के बाद मोदी 31 अगस्त को चीन पहुंचेंगे।

भारत में उत्पादन करना जापानी कंपनियों के लिए बड़ा अवसर
जापानी मल्टीनेशनल बैंकिंग के भारत डिवीजन के प्रमुख, राजीव खन्ना ने पीएम मोदी की जापान यात्रा पर कहा कि मोदी जापानी लोगों और उसकी कंपनियों से परिचित हैं। इस दौरे में व्यापार और कारोबार पर ध्यान देना एक बहुत ही सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि जापानी कंपनियों के लिए मौजूदा समय में बाजार की स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण है। यहां टैरिफ बढ़ी हैं, और जापान का अपना घरेलू बाजार भी सिकुड़ रहा है। ऐसे में भारत में उत्पादन करके वैश्विक बाजार में सामान बेचना जापानी कंपनियों के लिए एक बड़ा अवसर हो सकता है। खास तौर पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में अभी और भी बहुत कुछ किया जा सकता है। इसके अलावा, भारत में बड़ी संख्या में बेहतर इंजीनियर्स उपलब्ध हैं, जिनका फायदा उठाकर जापानी कंपनियां सेमीकंडक्टर (इलेक्ट्रॉनिक चिप्स) और हाई-टेक उद्योग में अपनी स्थिति मजबूत कर सकती हैं। भारत की यह ताकत जापानी कंपनियों को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है।

जापान के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों से मिले पीएम नरेन्द्र मोदी
मोदी आज पीएम इशिबा के साथ वार्षिक सम्मेलन के दौरान सिक्योरिटी, डिफेंस, ट्रेड और टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके बाद दोनों डिनर करेंगे। मोदी 30 अगस्त को जापान के मियागी में उस फैक्ट्री का भी दौरा करेंगे, जहां बुलेट ट्रेन के कोच तैयार होते हैं। जापानी मीडिया के मुताबिक इस यात्रा के दौरान जापान, भारत में 10 ट्रिलियन येन, यानी 5.93 लाख करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा करने वाला है।

दोनों देशों के संबंध लगातार बेहतर हो रहे
भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए, जापान के पीएम शिगेरु इशिबा ने कहा कि जापान की एडवांस टेक्नोलॉजी और भारत की बेहतरीन प्रतिभा एक-दूसरे की पूरक हैं। इसकी वजह से दोनों देशों के आर्थिक संबंध लगातार बेहतर हो रहे हैं।

भारत-जापान पार्टनरशिप भरोसे का प्रतीक
मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जापान हमेशा से भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण साझेदार रहा है। मेट्रो रेल से लेकर विनिर्माण, सेमीकंडक्टर से लेकर स्टार्टअप तक जापानी कंपनियों ने भारत में 40 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है।

भारत निवेश के लिए सबसे बेहतर
टोक्यो में भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत निवेश के लिए सबसे बेहतर है। जापानी कंपनियों ने भारत में 40 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। सेमीकंडक्टर से लेकर स्टार्टअप तक हर क्षेत्र में हमारी साझेदारी आपसी विश्वास का प्रतीक है।

भारत के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट  में मदद कर रहा जापान
भारत बुलेट ट्रेन के लिए मुंबई और अहमदाबाद के बीच देश का पहला हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बना रहा है। इस प्रोजेक्ट में जापान, भारत की मदद कर रहा है। 2017 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे और पीएम मोदी ने अहमदाबाद से इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। इसकी कुल लागत 1.08 लाख करोड़ रुपए है। मुबंई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन की अधिकतम स्पीड 350 किमी/घंटा होगी। दोनों शहरों के बीच 508 किमी की दूरी है, जो करीब 3 घंटे में पूरी होगी।

अगर हर साल एक ईएमआई अलग से चुकाएं तो 25 साल का होम लोन 10 साल में चुक जाएगा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » दुनिया की नजरें ही नहीं, भरोसा भी भारत पर-प्रधानमंत्री मोदी
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket