Download Our App

Home » दुनिया » नए आयात शुल्क पर ट्रंप का फैसला, अब 7 अगस्त से लागू होंगे टैरिफ 68 देशों को किया गया टारगेट

नए आयात शुल्क पर ट्रंप का फैसला, अब 7 अगस्त से लागू होंगे टैरिफ 68 देशों को किया गया टारगेट

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक नया कार्यकारी आदेश साइन किया है, जिसके तहत 7 अगस्त 2025 से अमेरिका के कई व्यापारिक साझेदार देशों पर नए आयात शुल्क (टैरिफ) लगाए जाएंगे। यह निर्णय ट्रंप की आक्रामक व्यापार नीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसका असर वैश्विक व्यापार और अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी पड़ सकता है। इस आदेश के तहत कुल 68 देशों और यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों पर अलग-अलग टैरिफ दरें तय की गई हैं। जो देश इस सूची में शामिल नहीं हैं, उन पर 10प्रतिशत का बेसिक आयात शुल्क लागू होगा। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह फैसला अमेरिका के साथ व्यापार असंतुलन और वैश्विक आर्थिक स्थितियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। हालांकि, सभी दरों को एक समान रूप से लागू करने की प्रक्रिया अभी जारी है, इसलिए टैरिफ तुरंत प्रभाव में नहीं आएंगे।
गुरुवार को शाम 7 बजे के आसपास यह आदेश जारी हुआ। इसके पहले व्हाइट हाउस कई देशों के साथ बातचीत कर रहा था ताकि शुक्रवार की तय डेडलाइन से पहले सभी तैयारियां पूरी की जा सकें। इसी दिन राष्ट्रपति ट्रंप ने मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में दोनों देशों के बीच 90 दिन की एक वार्तात्मक अवधि तय की गई है, जिसमें मौजूदा 25प्रतिशत आयात शुल्क लागू रहेगा। इससे पहले ट्रंप ने इस शुल्क को 30प्रतिशत तक बढ़ाने की चेतावनी दी थी।

 

1 अगस्त स्वच्छता महोत्सव के नाम  1000 प्रतिष्ठान देंगे विशेष छूट और 1 लाख का इनाम जीतने का अवसर, स्वच्छता प्रेमी लोग सजायेंगे घर, दुकान, प्रतिष्ठान : महापौर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » नए आयात शुल्क पर ट्रंप का फैसला, अब 7 अगस्त से लागू होंगे टैरिफ 68 देशों को किया गया टारगेट
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket