Download Our App

Home » Uncategorized » प्रदेश के नए उप लोकायुक्त बने नरेंद्र प्रताप सिंह

प्रदेश के नए उप लोकायुक्त बने नरेंद्र प्रताप सिंह

जबलपुर जय लोक।

मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय की आज जारी अधिसूचना में नरेन्द्र प्रताप सिंह को 3 सितम्बर 2025 को मध्य प्रदेश का उप-लोकायुक्त नियुक्त किया गया है।

इस के पूर्व में वह विधि विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर रहते हुए सेवाएं देते हुए सेवानिवृत हुए थे।
आदेश क्रमांक एफ-6/3/0035/2025/1-10: मध्य प्रदेश लोकायुक्त एवं उप-लोकायुक्त अधिनियम, 1981 (क्रमांक 37 सन् 1981) की धारा 3 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने नरेन्द्र प्रताप सिंह को मध्य प्रदेश का उप-लोकायुक्त नियुक्त किया है।

उक्त आदेश के जानकारी अजय कटेसरिया,उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी की गई है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » प्रदेश के नए उप लोकायुक्त बने नरेंद्र प्रताप सिंह
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket