Download Our App

Home » दुनिया » मंत्रालय में अब चेहरे से लगेगी हाजिरी

मंत्रालय में अब चेहरे से लगेगी हाजिरी

अटेंडेंस के सिस्टम नाकाम
समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे अधिकारी-कर्मचारी
भोपाल (जयलोक)। प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में सरकार लगातार कवायद कर रही है। इसके लिए सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं। लेकिन विडंबना यह है कि मंत्रालय में ही इसका ठीक से क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। मंत्रालय के कई अधिकारी, कर्मचारी अब भी समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए मंत्रालय में अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को सुधारने और पारदर्शी बनाने के लिए फिर नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। जिसके तहत मंत्रालय में अब चेहरे से हाजिरी लगेगी। गौरतलब है कि मंत्रालय के अधिकारी, कर्मचारी समय पर ड्यूटी पहुंचे, इसके लिए यहां पिछले 16 महीने में अटेंडेंस लगाने की दो व्यवस्थाएं लागू की गईं, लेकिन ये व्यवस्थाएं कारगर साबित नहीं हुई। मंत्रालय के कई अधिकारी, कर्मचारी अब भी समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए हुए मंत्रालय में अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को सुधारने और पारदर्शी बनाने के लिए फिर नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्रालय में कर्मचारियों की अटेंडेंस फेस स्कैन के जरिए लगाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही उच्च अधिकारियों की गाडिय़ों की नंबर प्लेट स्कैन करके अटेंडेंस लगाई जाएगी। गौरतलब है कि मप्र सरकार ने साढे चार साल पहले केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में फाइव डेज वीक लागू 6 किया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने 8 अप्रैल, 2021 को इस संबंध में आदेश जारी किया था। आदेश के अनुसार कार्यालयों के पूर्व के समय (सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे) में संशोधन करते हुए सभी सरकारी कार्यालयों का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक कर दिया गया है। जीएडी के आदेश के बाद रविवार के साथ ही हर शनिवार को सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहने लगा है, जबकि कोरोना काल से पूर्व महीने के पहले और चौथे शनिवार को सरकारी कार्यालय बंद रहते थे।
फेस रिकग्निशन मशीनें लगाई जाएंगी
मंत्रालय में कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति के लिए मंत्रालय के मुख्य द्वार पर फेस रिकग्निशन मशीनें लगाई जाएंगी। कर्मचारी इन मशीनों के सामने खड़े होकर फेस स्कैन करने के बाद ही मंत्रालय में प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे ही ड्यूटी खत्म होने पर मंत्रालय से बाहर जाते समय कर्मचारियों को मशीन पर फेस स्कैन करना अनिवार्य होगा। इससे उनके मंत्रालय आने-जाने का सही समय सॉफ्टवेयर में दर्ज हो पाएगा।

 

डिफाल्टर सफाई ठेकेदार बर्फानी ने आखिर बर्फ पिघला ही ली, 25 लाख का जुर्माना जिस पर लगा उसे फिर से मिल गया तीन जोनों का सफाई ठेका

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » मंत्रालय में अब चेहरे से लगेगी हाजिरी
best news portal development company in india

Top Headlines

लीवर कैंसर से पीडि़त आशीष को मदद की गुहार, इलाज के खर्च ने बिगाड़ी आर्थिक स्थिति

जबलपुर (जयलोक)। दीक्षितपुरा निवासी आशीष गुप्ता आशु पिछले तीन सालों से लीवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। वे

Live Cricket