Download Our App

Home » जबलपुर » रात भर चली पुलिस की दबिश, 218 वारंट तामील

रात भर चली पुलिस की दबिश, 218 वारंट तामील

जबलपुर (जय लोक)। कल रात भर जिले के विभिन्न थान क्षेत्रों में पुलिस ने वांछित वारंटियों और अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया और इस दौरान 218 वारंट की तमिल की गई।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के द्वारा  कांबिंग गस्त हेतु आदेशित किए जाने पर  बीती रात एएसपी शहर आनंद कलादगी,एएसपी  जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, एएसपी यातायात सुश्री अंजना तिवारी, एएसपी अपराध जितेन्द्र सिंह तथा समस्त सीएसपी के निर्देशन एवं उपस्थिती में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी। बनाई गई टीमों में एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।

टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 85 गैर म्यादी वारिटयों एवं 110 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 23 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इनका कहना है
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने जानकारी देते हुये बताया कि यह कार्यवाही हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून का पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।

इच्छाओं की पूर्ति करते हैं भगवान आशुतोष :  ब्रह्मचारी श्री चैतन्यानंद जी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » रात भर चली पुलिस की दबिश, 218 वारंट तामील
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket