Download Our App

Home » जबलपुर » स्वच्छ वायु में जबलपुर को फिर मिला देश में दूसरा स्थान और एक करोड़ का पुरस्कार, देश में दूसरी बार लहराया जबलपुर का परचम

स्वच्छ वायु में जबलपुर को फिर मिला देश में दूसरा स्थान और एक करोड़ का पुरस्कार, देश में दूसरी बार लहराया जबलपुर का परचम

जबलपुर (जय लोक)। एक बार फिर संस्कारधानी वासियों के लिए यह गौरवान्वित करने वाली बात है कि जबलपुर को दूसरी बार स्वच्छ वायु के लिए पूरे देश में स्थान मिला है। संस्कारधानी वासियों की ओर से आज दिल्ली में महापौर जबलपुर जगत बहादुर सिंह एवं आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव को टीम के साथ एक बार पूरे राष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्राप्त हुआ है। जबलपुर ने पूरे देश में दूसरी बार अपना परचम लहराया है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम एनसीएपी के अंतर्गत लगातार दूसरे वर्ष सम्पूर्ण भारत में जबलपुर को द्वितीय स्थान और 01 करोड़ पुरस्कार राशि प्राप्त हुई है। महापौर अन्नू एवं आयुक्त प्रीति यादव ने जबलपुर के नागरिकों के साथ-साथ नगर निगम जबलपुर की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएँ दी है।
जबलपुर के नाम की उद्घोषणा के बाद जब पुरस्कार वितरण के लिए महापौर एवं आयुक्त के साथ उनकी टीम को मंच पर आमंत्रित किया गया उस दौरान यह बताया गया कि किस प्रकार से जबलपुर में संसाधनों के माध्यम से धूल मिट्टी को हटाने का कार्य किया जा रहा है। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए पेवर ब्लॉक का उपयोग, शिविर और सेमिनार के आयोजन किए गए डुमना नेचर पार्क की हरियाली को बढ़ाने में किए गए प्रयास से इस दिशा में 40 प्रतिशत तक वायु गुणवत्ता को सुधारने में लाभ मिला है।

 

 

भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक के खिलाफ नेपाल में बवाल, संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » स्वच्छ वायु में जबलपुर को फिर मिला देश में दूसरा स्थान और एक करोड़ का पुरस्कार, देश में दूसरी बार लहराया जबलपुर का परचम
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket