Download Our App

Home » भारत » अखनूर में आतंकियों का हमला, सेना पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आतंकी ढेर

अखनूर में आतंकियों का हमला, सेना पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आतंकी ढेर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाया और कई राउंड फायरिंग की। सुरक्षा बल फिलहाल बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हमले के दौरान एक आतंकी मारा गया है। आधिकारिक तौर पर पुष्टि होनी बाकी है। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया है। फायरिंग करने वाले दहशतगर्दों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आतंकी एक स्थानीय मंदिर के आसपास छिपे हो सकते हैं। हमले के बाद बड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी पहले मंदिर में घुस गए थे और एक मूर्ति को खंडित कर दिया। लेकिन वहां मौजूद लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाया। वहां से भागते वक्त आतंकियों ने सेना की एंबुलेंस पर फायरिंग कर दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम मिलकर तलाशी अभियान चला रही है। फिलहाल इलाके को घेर लिया गया है। जानकारी मिली है कि सोमवार सुबह करीब सात बजे यह हमला हुआ। अखनूर के बटाल गांव के शिव मंदिर के पास घात लगाकर बैठे तीन से चार आतंकियों ने सेना के काफिले पर गोलीबारी की।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » अखनूर में आतंकियों का हमला, सेना पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आतंकी ढेर

Top Headlines

हुलिया बदलकर भाग रहा था कातिल, लेकिन बच नहीं सका! , बरगी थाना पुलिस ने  दबोचा,निकाला जुलूस

जबलपुर, (जयलोक)।   जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम सालीवाड़ा में हुए चर्चित नमामि यादव हत्याकांड का पुलिस ने सफल

Live Cricket