Download Our App

Home » Uncategorized » अचानक मढ़ोताल और हनुमानताल थाने पहुंचे एसपी, निरीक्षण कर ली विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी

अचानक मढ़ोताल और हनुमानताल थाने पहुंचे एसपी, निरीक्षण कर ली विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी

जबलपुर (जय लोक)। पुलिस महानिदेशक द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों को थानों का औचक निरीक्षण करने हेतु आदेशित किये जाने पर निदेर्शों के परिपालन में कल रात्रि 11 बजे से 2 बजे तक पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा थाना हनुमानताल एवं थाना माढ़ोताल का औचक निरीक्षण किया गया।
एसपी ने मालखाने का निरीक्षण करते हुये जप्ती माल, आम्र्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव चैक करते हुये हवालात चैक किया, साथ ही थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया कि थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टर अपडेट हैं कि नहीं। उन्होंने कहा कि लंबित सी.एम. हैल्प लाईन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का शीघ्र संतुष्टीपूर्ण निकाल करें।
एसपी ने उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील रहते हुये इनके द्वारा की गयी शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये तत्काल राहत पहुंचाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिये। सक्रीय गुण्डा/बदमाश एवं चाकूबाज के विरूद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें। इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी (भा.पु.से.) द्वारा थाना अधारताल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 समर वर्मा द्वारा थाना बरगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा द्वारा थाना बरेला का औचक निरीक्षण किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम द्वारा थाना अधारताल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव द्वारा थाना लार्डगंज, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी द्वारा थाना ओमती एवं बेलबाग, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष कुमार साहू द्वारा थाना खमरिया, नगर पुलिस अधीक्षक कैट उदय भान सिंह द्वारा थाना कैंट, नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा थाना गढा, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल मिश्रा द्वारा थाना बरगी एंव चरगवॉ, नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल बी.एस. गोठरिया द्वारा थाना विजय नगर, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकाक्षा उपाध्याय द्वारा थाना कुण्डम, एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा द्वारा थाना गोसलपुर, एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर द्वारा थाना शहपुरा का औचक निरीक्षण किया गया।

 

75 करोड़ तक पहुँच सकता धान घोटाला, प्रदेश शासन के निर्देश पर कलेक्टर सख्त

नगर निगम के हिस्से की 500 सौ करोड़ की जमीन 20 करोड़ में संजय पाठक के परिजनों के नाम!

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » अचानक मढ़ोताल और हनुमानताल थाने पहुंचे एसपी, निरीक्षण कर ली विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी

Top Headlines

Live Cricket