
जबलपुर (जयलोक)। मध्य प्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह राहुल विगत दिवस दीक्षितपुरा स्थित श्री अजित वर्मा जी के निवास स्थान पर पधारे।

यहां उन्होंने श्री वर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्री सिंह को अजित वर्मा जी पर प्रकाशित स्मारिका जयलोक के प्रधान संपादक सच्चिदानन्द शेकटकर तथा संपादक परितोष वर्मा ने भेंट की।

Author: Jai Lok






