Download Our App

Home » अपराध » अधारताल में भिड़े तीन वाहन, आधा दर्जन घायल

अधारताल में भिड़े तीन वाहन, आधा दर्जन घायल

जबलपुर (जयलोक) । अधारताल थाना अंतर्गत बीती रात तीन वाहनों में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन लोगों को चोटें पहुँची हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि घायलों को मामूली चोटें लगी हैं। जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। लेकिन वाहनों की हालत देखकर यह समझ आ रहा है कि चोटें गंभीर होंगी।  थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि देर रात तीन वाहनों के भिडऩे की सूचना मिली। सूचना पर पहुुँचे पुलिस कर्मियो ने देखा कि तीनों वाहनों में सवार लोगों को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल कॉलेज पहुँची पुलिस को तीन घायल मिले। जिनमें से कार सवार लोगों ने बताया कि वे शहर से बाहर से लौट रहे थे तभी अधारताल के पास उनकी कार सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई। एक साथ तीन वाहनों की हुई भिड़ंत से सुबह सडक़ पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस ने वाहनों को सडक़ से हटवाया और हादसे की जाँच शुरू कर दी है।
आशंका जाहिर की जा रही है कि ट्रक चालक को नींद का झोंका आया होगा जिससे ट्रक कार से जा टकराई। पुलिस का कहना है कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। यहां से गुजर रहे लोगों ने जब यह हादसा देखा तो कार में फंस लोगों को बाहर निकाला।

 

10 शिक्षिकाओं की ग्रेच्युटी की राशि हड़पने में लिटिल वर्ल्ड स्कूल नाकाम, हाई कोर्ट की युगल पीठ ने 10 प्रतिशत ब्याज सहित अदायगी का सुनाया आदेश

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » अधारताल में भिड़े तीन वाहन, आधा दर्जन घायल

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!