Download Our App

Home » Uncategorized » अमेरिकी विदेश मंत्री आ रहे भारत, एलन मस्क के तेवर पड़े नरम अब सुलह की कर रहे बात

अमेरिकी विदेश मंत्री आ रहे भारत, एलन मस्क के तेवर पड़े नरम अब सुलह की कर रहे बात

मार्को रुबियो के जामनगर में अंबानी की दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी देखने जाएंगे
नई दिल्ली। दुनिया से सबसे अमीर इंसान एलन मस्क के तेवर अब नरम होते दिख रहे हैं। कुछ दिनों पहले मुकेश अंबानी को भारत का प्रधानमंत्री बताने वाले मस्क अब सुलह की बातें कर रहे हैं। स्टारलिंक और टेस्ला के सीईओ के ह्रदय परिवर्तन की टाइमिंग भी दिलचस्प है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो एक दिन बाद ही भारत के दौरे पर आ रहे हैं। उनके इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि वह गुजरात भी जाएंगे। रुबियो जामनगर में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी भी देखेंगे।
इस रिफाइनरी के मालिक वही मुकेश अंबानी हैं, जिन पर एलन मस्क ने टिप्पणी की थी।
एक तरफ अमेरिकी विदेश मंत्री का जामनगर दौरा हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ एलन मस्क ने रिलायंस के जवाब की सराहना की है। रियायंस ने अपने जवाब में कहा था कि वह स्टारलिंक समेत सैटेलाइट कम्युनिकेशन की फील्ड में सभी की प्रतिस्पर्धा का स्वागत करते हैं। सभी को भारत के कानूनों और नियमों का पालन करना चाहिए और इसमें जियो भी शामिल है। भारत सरकार ने भी कहा है कि भारतीय के साथ-साथ विदेशी आवेदनकर्ता पर भी एक सी प्रक्रिया लागू होती है। जियो भी मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहा है। हमने भारत में रेगुलेटर्स, इंडस्ट्री और ऑपरेटर्स के साथ 5 साल से ज्यादा समय तक मिलकर काम किया है। भारत में ही समर्पित सिस्टम, गेटवे और अन्य बुनियादी ढांचे का एक नेटवर्क तैयार किया है, ताकि भारतीय ट्रैफिक को सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से सेवा दी जा सके। यह सब जरूरी सरकारी मंजूरी के साथ किया गया है। स्टारलिंक भारत को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोडऩे के लिए तैयार है।
बता दें भारत सरकार तीन कंपनियों को लाइसेंस दे चुकी है। तीनों ही सैटकॉम सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इससे दूर-दराज के इलाकों तक ब्रॉडबैंड पहुंचाने में मदद मिलेगी, जहां जमीनी बुनियादी ढांचा बिछाना संभव नहीं है। स्टारलिंक को मिली मंजूरी को भारत-अमेरिका के व्यापक संबंधों के एक हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। इसमें कई बातें शामिल हैं, जैसे कि व्यापार समझौता और रूसी तेल खरीदने पर टैरिफ लगाए जाने का खतरा।

 

इरा नंदिनी महिला क्लब के गरबा आयोजन में दिखा भक्ति का माहौल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » अमेरिकी विदेश मंत्री आ रहे भारत, एलन मस्क के तेवर पड़े नरम अब सुलह की कर रहे बात
error: Content is protected !!