Download Our App

Home » News » अयोध्या पहुँचे केजरीवाल ने कहा- चढ़ावा चोरी महापाप

अयोध्या पहुँचे केजरीवाल ने कहा- चढ़ावा चोरी महापाप

एफआईआर के बाद छोटे कर्मचारियों को किया गिरफ्तार
अयोध्या। राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला अभी तूल पकड़ा हुआ है, इसी बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार सुबह अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने राम दरबार के दर्शन किए और लगभग 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे। मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि चढ़ावे की चोरी अत्यंत गंभीर मामला है। रामलला के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने कहा, चढ़ावा चोरी महापाप है। एफआईआर के बाद छोटे-छोटे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस विषय पर विस्तार से बात करूंगा।
केजरीवाल के इस बयान के बाद मामले को राजनीतिक रंग मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। उनकी प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अब राजनीतिक दलों और श्रद्धालुओं की नजरें टिकी हुई हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है और सभी तथ्यों की गहन पड़ताल की जा रही है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।

 

रहीसजादे की कार ने दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत, भेड़ाघाट में हुआ हादसा, कार चालक फरार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » अयोध्या पहुँचे केजरीवाल ने कहा- चढ़ावा चोरी महापाप

Top Headlines

Live Cricket