Download Our App

Home » अपराध » अवैध मुरम ढो रहा डम्पर बना माँ और एक वर्षीय बच्ची की मौत का कारण, तिलवारा में कल हुआ हादसा, खनन माफिया की खोल रहा करतूत

अवैध मुरम ढो रहा डम्पर बना माँ और एक वर्षीय बच्ची की मौत का कारण, तिलवारा में कल हुआ हादसा, खनन माफिया की खोल रहा करतूत

वाहन मालिक और चालक का पता चलने पर ही कातिल सामने आएँगे

जबलपुर (जय लोक)। तिलवारा थाना अंतर्गत डंम्पर की टक्कर से हुई माँ बेटी की मौत के बाद अब पुलिस बिना नम्बर के डम्पर मालिक और चालक के संबंध में जानकारी हासिल कर रही है। सूत्रों के अनुसार बरगी क्षेत्र के बढैयाखेड़ा, मानेगाँव, धाधरा सहित आसपास के कई क्षेत्रों में खुलेआम मुरम, मिट्टी, रेत, बोल्डर की चोरी हो रही है। चोरी का माल ढोने वाले ये वाहन तेज गति से भागते हैं और लोगों की मौत का कारण बनते हैं। पुलिस को पता चला है कि डम्पर में अवैध मुरूम लदी हुई थी। इसके साथ ही डम्पर में मायनिंग विभाग से बचने के लिए नम्बर प्लेट भी नहीं लगाई गई थी। जिससे पुलिस को भी शक है कि  मुरूम का अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा था। हालांकि अभी पुलिस डम्पर चालक और डम्पर के मालिक की तलाश कर रही है।इसके बाद ही वास्तविकता सामने आएगी।

यह हादसा कल तिलवारा थाना क्षेत्र के रीवा-नागपुर नेशनल हाइवे लम्हेटा बायपास पर हुआ था जिसमें बेलगाम डम्पर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार माँ बेटी की मौत हो गई तो वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। डम्पर पर नम्बर प्लेट ना होने से पुलिस को चालक और डम्पर मालिक का पता लगाने में परेशानी हो रही है। वहीं पुलिस का मानना है कि यह मुरूम आसपास से ही लाई जा रही थी। डम्पर चालक के पास मुरूम से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं था इसलिए मायनिंग और पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार से डम्पर दौड़ा रहा था।

रात के सन्नाटे में शुरू हो जाता है खेल

ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब बिना नम्बर प्लेट के डम्पर से यह हादसा हुआ है। शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व में भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई लोग अपनी जानें भी गवां चुके हैं। खास तौर पर रात होते ही रेत और मुरूम का अवैध परिवहन करने वाले सक्रिय हो जाते हैं। इस मामले में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले खनन माफियाओं की ही संलिप्तता सामने आती है।

मायनिंग से बचने निकाला तरीका

पूर्व में मायनिंग विभाग की कार्रवाही को देखते हुए डम्पर मालिकों ने यह तरीका निकाला है कि जब नम्बर प्लेट ही नहीं होगी तो वाहन की पहचान भी नहीं हो सकेगी। इस तरह का मामला पूर्व में भी चर्चाओं में आ चुका था। लेकिन समय के साथ वह ठंडा पड़ गया। जिसका खामियाजा एक परिवार को दो लोगों की जान देकर उठाना पड़ा।

सीसीटीवी फुटेज की हो रही जाँच

अब पुलिस इस मामले में घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रही है। यहां बिना रायल्टी के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जाँच के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। पुलिस इन्हीं सीसीटीवी कैमरों की मदद से डम्पर चालक तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।

इनका कहना है

इस मामले में जाँच की जा रही है, डम्पर में भरा मुरूम अवैध था या नहीं इसकी जानकारी डम्पर चालक या संचालक के पता चलने के बाद ही हो सकेगी।
ब्रजेश मिश्रा, थाना प्रभारी

 

तीन करोड़ के हवाला कांड में एसडीओपी पूजा पांडे निलंबित, कटनी से नागपुर जा रहा था हवाले का पैसा, 9 पुलिसकर्मी पहले ही हो चुके हैं सस्पेंड

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » अवैध मुरम ढो रहा डम्पर बना माँ और एक वर्षीय बच्ची की मौत का कारण, तिलवारा में कल हुआ हादसा, खनन माफिया की खोल रहा करतूत

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!