Download Our App

Home » Uncategorized » आदिवासियों को साधने बिरसा मुंडा पर केन्द्रित होगा बड़ा आयोजन

आदिवासियों को साधने बिरसा मुंडा पर केन्द्रित होगा बड़ा आयोजन

भाजपा का नया राजनैतिक अभियान, मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी
जबलपुर से शुरू हो रही है आदिवासियों के क्षेत्र में पैठ मजबूत करने की शुरूआत
मंत्री विजय शाह और संपतिया उइके ने संभाला मोर्चा

 

जबलपुर (जय लोक)। आदिवासियों के भगवान के रूप में प्रतिष्ठित बिरसा मुंडा की 15 नवंबर से जयंती मनाने की शुरूआत हो रही है। भारतीय जनता पार्टी जनजाती गौरव बिरसामुंडा पर केन्द्रित इस वर्ष भव्य आयोजन करने जा रही है। 2028 के लिए भाजपा अभी से आदिवासियों को साधने की तैयारी कर रही है। बिरसामुंडा की जयंती के एक दिन पूर्व 14 नवंबर को जन्म जयंती सप्ताह की शुरूआत जबलपुर से होने  जा रही है।

जबलपुर में होने जा रहे इस आयोजन को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। एक दौर ऐसा रहा जब आदिवासी वोट बैंक पर कांगे्रस का एक तरफा कब्जा रहा है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने लगातार अपने संगठन को आदिवासियों के बीच में मजबूत किया है। अब भाजपा आदिवासी अंचलों में भी लगातार मजबूत हो रही है। 2028 के चुनावों को ध्यान में रखकर भाजपा ने अभी से आदिवासी वोट बैंक को साधने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा संगठन से लेकर सरकार तक ने इस बार बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर बड़े स्तर पर आयोजन करने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है आदिवासियों के हित में सरकार द्वारा लिए गए निर्णय और क्रियान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश का आदिवासी समुदाय तेजी से प्रभावित हो रहा है। आदिवासी समुदाय लगातार ना केवल भाजपा से जुड़ रहा है बल्कि भाजपा को आदिवासी अंचल में मजबूत भी कर रहा है।

दोनों मंत्रियों ने लिया तैयारियों जायजा
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 14 नवंबर को सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारियों का जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास विभाग के मंत्री कुंवर विजय शाह एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने आज निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी एवं संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी उनके साथ उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान जनजातीय कार्य विभाग के आयुक्त तरुण राठी, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, डीएफओ पुनीत सोनकर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

दीपावली पर 5 हत्याओं के पीछे की कहानी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » आदिवासियों को साधने बिरसा मुंडा पर केन्द्रित होगा बड़ा आयोजन
error: Content is protected !!