Download Our App

Home » Uncategorized » सुनार के यहाँ 12 करोड़ की चोरी

सुनार के यहाँ 12 करोड़ की चोरी

शोरूम की दीवार में छेद करके घुसे चोर, सुरक्षाकर्मी को भी नहीं लगी भनक

जबलपुर/कटनी (जय लोक)। कटनी में शातिर चोरों ने ज्वेलरी शोरू को निशाना बनाते हुए करीब 12 करोड़ की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। खास बात यह है कि चोरों की इस करतूत की भनक सुरक्षाकर्मी तक को नहीं लगी। सुबह जब शोरूम का ताला खुला तो अंदर का नजारा देखकर संचालकों के होश उड़ गए। सोना, चांदी और हीरे के करोड़ों के आभूषण गायब थे।

मामला कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र का है। बरगवां मुख्य मार्ग स्थित किसना ज्वेलर्स शोरूम को बदमाशों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि रात में शोरूम बंद होने के बाद बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात थे। इसी दौरान बदमाश शोरूम के पीछे मौजूद पहाड़ी खुले खदान की ओर से पहुंचे, सुबह 4 बजे दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और शोरूम में रखे सोने, चांदी और डायमंड के आभूषण समेटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पीछे पहाड़ी की ओर सिलेंडर, कटर और सेंधमारी में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री मिलने की जानकारी सामने आई है। बदमाशों ने कितनी देर तक शोरूम के अंदर रहकर वारदात को अंजाम दिया और किसी को भनक तक क्यों नहीं लगी? इन सवालों के जवाब अब पुलिस की जांच में सामने आएंगे।

सूचना मिलते ही पहुँचे  पुलिस अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा और एडिशनल एसपी कमल मौर्य सहित माधवनगर, कुठला, कोतवाली और रंगनाथ नगर थाना प्रभारी पहुँचे। पुलिस लाइन के अधिकारी और साइबर सेल की टीम भी सक्रिय है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। बदमाश किस रास्ते से आए, चोरी के बाद किस दिशा में भागे और इस वारदात में कितने लोग शामिल थे, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

 

दीपावली पर 5 हत्याओं के पीछे की कहानी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » सुनार के यहाँ 12 करोड़ की चोरी
error: Content is protected !!