
जबलपुर (जय लोक)। आधा दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर बदमाश फिर किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में घूम रहा था। लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई और वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे ने बताया कि कल रात सूचना मिली कि एक युवक कोई अपराध करने के इरादे से अपने पास पिस्टल रखे पंचशील स्कूल के पास रद्दी चौकी में घूम रहा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई यहां एक युवक घूमते दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम जुबेर खान बताया। तलाशी लेने पर कमर में देशी पिस्टल खोसे मिला पिस्टल को चैक करने पर मैगजीन में 1 कारतूस लोड होना पाया गया। देशी पिस्टल के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त देशी पिस्टल एवं कारतूस मोहल्ले में रहने वाले समीर खान जिसका एनकाउण्टर नरसिंहपुर पुलिस द्वारा किया गया है से लगभग 5-6 वर्ष पहले व्यवहारिक में रखने के लिये देना बताया।






