Download Our App

Home » Uncategorized » आयुर्विज्ञान वि.वि. अब महर्षि सुश्रुत आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय होगा

आयुर्विज्ञान वि.वि. अब महर्षि सुश्रुत आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय होगा

दीक्षांत समारोह में 76 छात्रों को राज्यपाल ने प्रदान किए स्वर्ण पदक

जबलपुर (जयलोक)। मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर का बहुप्रतीक्षित द्वितीय दीक्षांत समारोह आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केंद्र घंटाघर के आडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने की। राज्पाल ने मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर का नाम महर्षि सुश्रुत आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय करने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला एवं जगदीश देवड़ा, मंत्री लोक निर्माण विभाग मप्र शासन राकेश सिंह, राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा नरेन्द्र शिवाजी पटेल रहे। समारोह के सारस्वत अतिथि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉक्टर बीएन गंगाधर रहे। समारोह में 32 हजार छात्रों की उपाधि कुलाधिपति ने मान्य की।
कार्यक्रम में 76 स्टूडेंट्स को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। दीक्षांत समारोह के तुरंत बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल दोपहर 1.30 बजे सर्किट हाउस से डुमना एयरपोर्ट रवाना हुए तथा दोपहर 2 बजे डुमना एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा ग्वालियर प्रस्थान किए।

विधायक विश्नोई के प्रयास से पाटन को मिली सौ बिस्तर के अस्पताल की सौगात
जबलपुर (जयलोक)। विधायक अजय विश्नोई का प्रयास आज आखिरकार सफल हो ही गया। आज पाटनवासियों को सौ बिस्तरों का अस्पताल मिलने जा रहा है। इस अस्पताल के लोकार्पण के लिए कई दिनों से माँग की जा रही थी और विधायक अजय विश्नोई भी काफी दिनों से प्रयास कर रहे थे। आज उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल अस्पताल का लोकार्पण करने जा रहे हैं। जिसके बाद पाटन और आसपास रहने वाले ग्रामीणों को इस अस्पताल का लाभ मिलेगा। अब तक ग्रामीणों को ईलाज कराने के लिए जबलपुर के मेडिकल या जिला अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन इस अस्पताल के शुरू होने के बाद अब ग्रामीणों को पाटन में ही ईलाज मिल सकेगा।

बदमाश अच्छू गौतम और पुलिस के बीच मुठभेड

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » आयुर्विज्ञान वि.वि. अब महर्षि सुश्रुत आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय होगा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!