Download Our App

Home » Uncategorized » आरक्षक की बेटी ने यूपीएससी में किया 294 रैंक प्राप्त, पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई

आरक्षक की बेटी ने यूपीएससी में किया 294 रैंक प्राप्त, पुलिस अधीक्षक  ने दी बधाई

जबलपुर (जयलोक)। शहर में पदस्थ आरक्षक की बेटी ने यूपीएससी परीक्षा में 294 रैंक हासिल की। इस उपलब्धि से जहां आरक्षक और उसका परिवार खुश है तो वहीं एसपी ने भी इस उपलब्धि के लिए आरक्षक को शुभकामनाएं दीं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)  2024 परीक्षा के अंतिम परिणाम में जबलपुर निवासी कु. शिवानी तिवारी ने 294 रैंक प्राप्त किया है। शिवानी तिवारी के पिता सतीष तिवारी थाना विजय नगर में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। शिवानी ने स्कूली शिक्षा सेन्ट एलायशिस स्कूल से तथा स्नातक की पढ़ाई माता गुजरी कालेज से की तथा सेल्फ  स्टडी कर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी करते हुये सफलता प्राप्त की।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा कु. शिवानी तिवारी को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान एवं साक्षात्कार हेतु मार्गदर्शन दिया गया था।  यूपीएससी में चयनित होने पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी एवं रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य, थाना प्रभारी विजय नगर वीरेन्द्र सिंह पवार की उपस्थिति में  कु. शिवानी तिवारी के पिता आरक्षक सतीष तिवारी को पुष्पगुच्छ देते हुये सम्मानित करते हुये पुलिस एवं मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से शुभकामना दी तथा यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुये कहा कि दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने कु. शिवानी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि तक पहुंचाया है। यह सफलता शिवानी एवं शिवानी के परिवार के अटूट समर्पण और प्रयास का परिणाम है।

हनुमानताल में मिली खोपड़ी किसकी?

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » आरक्षक की बेटी ने यूपीएससी में किया 294 रैंक प्राप्त, पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!