Download Our App

Home » Uncategorized » ठंडे भजिये को लेकर कमानिया बना रणक्षेत्र, आरोपी को अपने हवाले करने अड़ी रही भीड़ को खदेडऩे हुआ लाठीचार्ज तीन आरोपी हिरासत में, टिप्पणी को लेकर जैन समाज हुआ आक्रोशित

ठंडे भजिये को लेकर कमानिया बना रणक्षेत्र, आरोपी को अपने हवाले करने अड़ी रही भीड़ को खदेडऩे हुआ लाठीचार्ज तीन आरोपी हिरासत में, टिप्पणी को लेकर जैन समाज हुआ आक्रोशित

जबलपुर (जयलोक)। कल देर रात संवेदनशील कमानिया गेट इलाके में एक मामूली शिकायत ने बड़े बवाल का रूप ले लिया। मशहूर बडक़ुल स्वीट्स में भजिया ठंडी होने की बात पर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट, आपत्तिजनक टिप्पणियों और फिर लाठीचार्ज तक पहुंच गई। हालात ऐसे बिगड़े कि पुलिस को कई थानों का बल बुलाना पड़ा और इलाके को छावनी में तब्दील करना पड़ा। जानकारी के अनुसार व्यापारी राजकुमार जैन देर रात बडक़ुल स्वीट्स में भजिया खाने पहुंचे थे। उन्होंने काउंटर पर मौजूद मैनेजर से भजिया ठंडी होने की शिकायत की। इसी बात पर दुकानदार पक्ष और ग्राहक के बीच बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही मिनटों में हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि दुकान कर्मचारियों ने अपने साथियों को बुलाकर ग्राहक के साथ मारपीट की।

समुदाय विशेष पर टिप्पणी से भडक़ी आग
विवाद के दौरान जैन समाज को लेकर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप भी सामने आया। इसकी खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपियों को सौंपने की माँग करने लगे। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि मारपीट के आरोपी अपनी जान बचाने के लिए दुकान के अंदर ही छिप गए।

पुलिस के खिलाफ  भी गूंजे नारे
घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ का आक्रोश शांत नहीं हुआ। नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ  भी नारेबाजी शुरू कर दी। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कमानिया गेट से लेकर बड़ा फुहारा और खोवा मंडी तक पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया।

3 आरोपी हिरासत में, जाँच जारी
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों पुरोहित, अतुल और सचिन को हिरासत में लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। तनाव को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गौरतलब है कि कमानिया गेट क्षेत्र पहले भी तनाव और गुटीय संघर्षों के लिए संवेदनशील रहा है। पुलिस का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन मामले पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

आज भी होती रही चर्चा
इस मामले की आज सुबह भी चर्चा होती रही। फुहारा के आसपास रहने वाले लोगों और दुकान संचालकों के बीच आज इस विषय को लेकर चर्चाओं को बाजार गर्म रहा। वहीं सुबह पुलिस भी पूरे मामले पर निगरानी रख रही थी। ताकि कल रात जैसा विवाद दोबारा ना हो।

भीड़ ने कहा आरोपियों को हमारे हवाले कर दो
विवाद के दौरान एकत्रित हुए जैन समाज के लोगों ने दुकान में मारपीट के लिए घुसे लोगों को जैन समाज के हवाले करने की माँग की। पुलिस ने उनकी माँग को अनसुनी कर दिया तो हालात पथराव और लाठीचार्च तक पहुँच गया।

इनका कहना है
इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तीनों ही होटल के कर्मचारी हैं जिन्होंने ग्राहक के साथ मारपीट की थी।
रितेश शिव, सीएसपी

 

सड़क हादसों के लिए बुरा रहा साल 2025 कई लोगों ने गवाई जानें, कई लोगों को मानसिक चोट दे गया बीता साल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » ठंडे भजिये को लेकर कमानिया बना रणक्षेत्र, आरोपी को अपने हवाले करने अड़ी रही भीड़ को खदेडऩे हुआ लाठीचार्ज तीन आरोपी हिरासत में, टिप्पणी को लेकर जैन समाज हुआ आक्रोशित

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!