Download Our App

Home » Uncategorized » इंटैक के प्रादेशिक चैप्टर में बदलाव: दीपक खांडेकर, राजेश बहुगुणा, राजेन्द्र चंद्रकांत राय

इंटैक के प्रादेशिक चैप्टर में बदलाव: दीपक खांडेकर, राजेश बहुगुणा, राजेन्द्र चंद्रकांत राय

दीपक खांडेकर नए राज्य संयोजक बनाए गए

जबलपुर (जयलोक)। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट कल्चरल एंड हेरिटेज के मध्यप्रदेश चैप्टर में नयी नियुक्तियों के द्वारा महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। दीपक खांडेकर को संयोजक, राजेश बहुगुणा को सह संयोजक और राजेंद्र चन्द्रकांत राय को अतिरिक्त सह-संयोजक मनोनीत किया गया है। दीपक खांडेकर और राजेश बहुगुणा आइएएस हैं और जबलपुर में कमिशनर रह चुके हैं। अब दोनों ही सरकारी सेवाओं से निवृत्त हो चुके हैं। वे अपनी इतिहास, पुरातत्व और संस्कृति के प्रति गहरी रुचि के लिए जाने जाते हैं। राजेंद्र चन्द्रकांत राय जबलपुर नगर के हैं और लेखक के तौर पर उनकी पहचान है। वे इतिहास, पुरातत्व और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में निरंतर लेखन कार्य करते हैं।
हाल ही में प्रसिद्ध लेखक हरिशंकर परसाई पर उनकी लिखी जीवनी प्रकाशित  हुई है। इंटैक एक राष्ट्रीय संस्था है, जिसका मुख्यालय दिल्ली में है। देश के सभी प्रदेशों में उसके प्रांतीय चैप्टर और लगभग सभी जिलों में जिला चैप्टर हैं। यह संस्था भारत की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के रक्षण और जन सामान्य में उनके प्रति जागरुकता पैदा करने का काम करती है। सेवानिवृत्त मेजर जनरल एल के गुप्ता उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » इंटैक के प्रादेशिक चैप्टर में बदलाव: दीपक खांडेकर, राजेश बहुगुणा, राजेन्द्र चंद्रकांत राय

Top Headlines

Live Cricket