Download Our App

Home » News » इथेनॉल पर भ्रम फैलाने वाले सोशल मीडिया एनफ्लूएंसरों पर नागपुर में हुई एफआईआर

इथेनॉल पर भ्रम फैलाने वाले सोशल मीडिया एनफ्लूएंसरों पर नागपुर में हुई एफआईआर

नागपुर। नागपुर साइबर पुलिस ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन के मुद्दे पर केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को निशाना बनाते हुए कथित तौर पर झूठी, भ्रामक और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में कई इंटरनेट मीडिया खाताधारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह शिकायत भाजपा नागपुर शहर के इंटरनेट मीडिया सेल के संयोजक शिशिर अरुण त्रिपाठी ने दर्ज कराई है।
त्रिपाठी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, कंटेंट क्रिएटर मनीष कश्यप द्वारा इसी माह तीन जुलाई को अपलोड किए गए एक यूट्यूब वीडियो में गडकरी और इथेनॉल (ई20) ईंधन के संबंध में झूठे, मानहानिकारक और भ्रामक बयान शामिल हैं, जिनका उद्देश्य जनता को गुमराह करना है शिकायत में आगे आरोप लगाया गया कि देसी बॉयज, हर्षित राठी और अंकलेश इनवती सहित अन्य यूट्यूब और इंस्टाग्राम खातों के माध्यम से इसी तरह के भ्रामक वीडियो और पोस्ट प्रसारित किए गए, जिनमें केंद्रीय मंत्री के खिलाफ निराधार और आपत्तिजनक आरोप लगाए गए थे।

 

कोर्ट का स्टे, आपत्तियाँ, सर्वे रिपोर्ट में किराएदारी दर्ज, फिर भी ट्रांसपोर्ट नगर के विवादित प्लाटों का हो रहा नवीनीकरण, एक ही व्यक्ति के नियम विरुद्ध 13 प्लॉट, फायदा पहुँचाने में जुटे कुछ निगम अधिकारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » इथेनॉल पर भ्रम फैलाने वाले सोशल मीडिया एनफ्लूएंसरों पर नागपुर में हुई एफआईआर

Top Headlines

Live Cricket