Download Our App

Home » अपराध » ईओडब्ल्यू के छापे के बाद जिला अस्पताल में 6 कर्मचारियों को नोटिस, विकास कार्यों के नाम पर जमकर हुई गड़बड़ी

ईओडब्ल्यू के छापे के बाद जिला अस्पताल में 6 कर्मचारियों को नोटिस, विकास कार्यों के नाम पर जमकर हुई गड़बड़ी

जबलपुर (जयलोक)। जिला अस्पताल में ईओडब्ल्यू के छापे के बाद यहां विकास कार्यों के नाम पर चल रहे गोलमाल का राज उजागर हुआ। जिसके बाद आनन फानन में जिला अस्पताल प्रबंधन ने भी कार्रवाही करते हुए 6 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं। सिविल सर्जन डॉ. नवनीत कोठारी ने जिला अस्पताल के निर्माण कार्य व मेडिकल बिलों के भुगतान में गड़बड़ी मामले में 6 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा है। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने जानकारी छिपाई और प्रबंधन को गुमराह किया।

16 अक्टूबर को ईओडब्लयू का छापा

16 अक्टूबर को ईओडब्ल्यू की टीम ने जिला अस्पताल में छापा मारा था।  यहां 2009 से 2020 के दस्तावेज जब्त किए थे। जिनकी जांच में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। जिसमें अकाउंट सेक्शन के कर्मचारियों पर इस गड़बड़ी का शक जा रहा है। दूसरी ओर जब इन कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो सिर्फ एक ही कर्मचारी ने इस गड़बड़ी पर जवाब दिया। बाकी कर्मचारी पूछताछ के दौरान चुप ही नजर आए।

इन कर्मचारियों को मिला नोटिस

सिविल सर्जन डॉ. कोठारी ने अकाउंट सेक्शन के कर्मचारी नोनेलाल पटेल, केके राजपूत, निरुपा परते, आलोक नगाइच और नीतेश राठौर को नोटिस दिए हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल के कई अधिकारी कर्मचारी इस घपलेबाजी में संदेह के घेरे में नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि ईओडब्ल्यू 2022 से कुछ जानकारियाँ माँग रहा है लेकिन यहां के कर्मचारी यह जानकारी देने में आनाकानी कर रहे थे।

 

खुद के घर की खुशी से बढक़र कुछ नहीं : मुख्यमंत्री डॉ यादव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » ईओडब्ल्यू के छापे के बाद जिला अस्पताल में 6 कर्मचारियों को नोटिस, विकास कार्यों के नाम पर जमकर हुई गड़बड़ी

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!