Download Our App

Home » Uncategorized » उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद में पथराव-लाठीचार्ज के बाद शांति

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद में पथराव-लाठीचार्ज के बाद शांति

पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, 10 पर एफआई, 5 गिरफ्तार
भोपाल/उज्जैन (जयलोक)। उज्जैन में शाही मस्जिद तोड़े जाने का विवाद लगातार बढ़ रहा है। यहां एक बार फिर पुलिस पर पथराव हुआ। जवाब में लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ी गई है। यहां सुबह भी पथराव हुआ था, इसके बाद आंसू गैस छोड़ी गई थी। इसमें एक महिला थाना प्रभारी घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों पर स्नढ्ढक्र की है। इनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इन पर माहौल बिगाडऩे का आरोप है। हालांकि अभी इनकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है। बाहर से आए 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इस बीच खबर मिली थी कि मुस्लिम समाज ने खुद ही मस्जिद तोडऩी शुरू कर दी। मस्जिद का करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा तोड़ा जाना है। हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सोमवार को ही इस पर सुनवाई है। पथराव वाले इलाके के आसपास के सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं, छत्री चौक, सती गेट, सराफा, लखेरवाड़ी, ढाबा रोड और गोपाल मंदिर के आसपास का बाजार पूरी तरह बंद है। फिलहाल, इलाके में शांति है। लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के दौरान टीआई के हाथ में चोट- उज्जैन में सोमवार को लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के दौरान क्राइम ब्रांच में पदस्थ टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में चोट लग गई। पुलिस के अनुसार, कुछ महिलाएं विरोध के दौरान आगे बढ़ रही थीं। महिला पुलिस बल को सुरक्षा देने और महिलाओं को सुरक्षित तरीके से हटाने के दौरान पुलिसकर्मी चादर की आड़ में मौजूद महिलाओं के बीच पहुंचे। इसी दौरान टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में चादर के कोने से कट लग गया।
आसपास के सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी
पथराव वाले इलाके के आसपास के सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं, छत्री चौक, सती गेट, सराफा, लखेरवाड़ी, ढाबा रोड और गोपाल मंदिर के आसपास का बाजार पूरी तरह बंद है। पुलिस डीजे के जरिए लगातार लोगों को घरों में रहने की हिदायत दे रही है।
अफवाहों पर ध्यान न दें : शहर काजी
एमपी के जनसंपर्क विभाग ने उज्जैन शहर काजी खलीकुर्रे रहमान का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मपर शेयर किया है। वीडियो में शहर काजी ने अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा- मस्जिद का मामला रात में ही आपसी सहमति से सुलझ गया था। ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिसके लिए किसी को वहां जाने की जरूरत हो। जिस कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया गया है, उसे पूरा किया जा रहा है। अफवाहों के कारण घर से बाहर निकलकर अनावश्यक रूप से मौके पर न जाएं।
मुस्लिम महिलाओं ने किया चक्का जाम
शाही मस्जिद को तोड़े जाने के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने नाका नंबर-5 पर चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं सडक़ पर बैठ गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को सडक़ से हटाने के साथ स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

 

ग्राइंडर से कटा हुआ था गुप्तांग, वृंदावन में जबलपुर के युवक की मौत : जाँच शुरू

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद में पथराव-लाठीचार्ज के बाद शांति
error: Content is protected !!