Download Our App

Home » Uncategorized » जल स्त्रोतों को सहेजने निरीक्षण पर निकले निगमायुक्त

जल स्त्रोतों को सहेजने निरीक्षण पर निकले निगमायुक्त

अधारताल तालाब किनारे विकसित होगी उद्यानिकी
सघन पौधरोपण से बढ़ेगी क्षेत्र की सुंदरता

जबलपुर (जय लोक)। शहर के ऐतिहासिक जल स्त्रोतों के संरक्षण तथा नगरीय सौंदर्य में अभिवृद्धि के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधारताल तालाब का स्थल निरीक्षण किया तथा तालाब के चारों ओर संचालित सौंदर्यीकरण एवं अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने तालाब किनारे की जा रही पिचिंग, पेवर ब्लॉक बिछाने के कार्यों, गार्डेनिंग तथा पौधरोपण की गुणवत्ता को बारीकी से परखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण तालाब परिसर को व्यवस्थित विकसित करने के निर्देश
निगमायुक्त श्री अहिरवार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाब किनारे की खाली भूमि को सुनियोजित ढंग से विकसित किया जाए। गार्डेनिंग और सघन पौधरोपण के माध्यम से संपूर्ण परिसर को हरा-भरा और आकर्षक बनाया जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों को भ्रमण एवं विश्राम हेतु एक स्वच्छ और मनोरम वातावरण प्राप्त हो सके।
इंजीनियरों एवं ठेकेदार को समयावधि में कार्य पूर्ण करने की ताकीद
स्थल पर उपस्थित संबंधित कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं ठेकेदार को निगमायुक्त ने कड़े निर्देश दिए कि शेष बचे सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर व्यवस्थित रूप से पूरा कराएं। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के संबंधित विभागीय अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

प्रवेश वर्मा थप्पड़ विवाद, आप ने एफआईआर की माँग की

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » जल स्त्रोतों को सहेजने निरीक्षण पर निकले निगमायुक्त
error: Content is protected !!