Download Our App

Home » Uncategorized » प्रवेश वर्मा थप्पड़ विवाद, आप ने एफआईआर की माँग की

प्रवेश वर्मा थप्पड़ विवाद, आप ने एफआईआर की माँग की

नई दिल्ली (जयलोक)। दिल्ली में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह पर लगे थप्पड़ मारने के आरोपों को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसी क्रम में, आप नेता सौरभ भारद्वाज मंगलवार को पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि वह दोपहर एक बजे पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचकर मंत्री प्रवेश वर्मा पर एफआईआर की मांग करेंगे।
भारद्वाज ने सोमवार रात साझा किए एक वीडियो में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आधी रात से ज्यादा हो गई है, हमारे वालंटियर्स को अलग-अलग थानों में बंद किया गया और उन्हें खुद भी द्वारका सेक्टर 23 ले जाया गया। उन्होंने पूछा, मंगलवार को हम पुलिस कमिश्नर से पूछेंगे कि एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की जा रही है। भारद्वाज ने अपनी एक्स पोस्ट में पुलिस पर सवाल उठाते हुए लिखा, शर्म आनी चाहिए, प्रवेश वर्मा के खिलाफ अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जब एक डॉग लवर ने सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा था, तो हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। वह एक साल से ज्यादा समय से जेल में है।
आप के आधिकारिक एक्स अकाउंट से सोमवार देर रात एक पोस्ट में आरोप लगाया गया कि दिल्ली पुलिस, भाजपा के गुंडा मंत्री की ढाल बनी हुई है।

 

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद में पथराव-लाठीचार्ज के बाद शांति

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » प्रवेश वर्मा थप्पड़ विवाद, आप ने एफआईआर की माँग की
error: Content is protected !!