Download Our App

Home » Uncategorized » निगमीकरण के विरोध में काली पट्टी बाँधकर काम करेंगे जीसीएफ कर्मी

निगमीकरण के विरोध में काली पट्टी बाँधकर काम करेंगे जीसीएफ कर्मी

जबलपुर (जयलोक)। 1 अक्टूबर 2021 को देश की 41 आयुध निर्माणियों को 7 नवगठित निगमों में विभाजित किया गया था। सरकार द्वारा इस दिन को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन आयुध निर्माणियों में कार्यरत कर्मचारियों एवं उनके संगठनों द्वारा निगमीकरण के इस निर्णय का लगातार विरोध किया जाता रहा है।
आयुध निर्माणियों के कर्मचारियों ने सरकारी स्तर पर मनाए जाने वाले 1 अक्टूबर के स्थापना दिवस का बहिष्कार करते हुए 18 मार्च को ही आयुध निर्माणियों का वास्तविक स्थापना दिवस मानने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को देशभर की आयुध निर्माणियों में कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाता है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ  ऑर्डिनेंस एम्प्लॉइज के बैनर तले इस विरोध कार्यक्रम में आयुध निर्माणियों से जुड़े विभिन्न कर्मचारी संगठन लगातार अपनी भागीदारी निभाते आ रहे हैं। फोरम में ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन, भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ, अराजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन सहित कई कर्मचारी एवं अधिकारी संगठन शामिल हैं। इसी कड़ी में जीसीएफ  ब्रांच में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 अक्टूबर को मस्टर-इन के समय जीसीएफ  के कर्मचारी काला बैज धारण कर निगमीकरण के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।

 

प्रवेश वर्मा थप्पड़ विवाद, आप ने एफआईआर की माँग की

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » निगमीकरण के विरोध में काली पट्टी बाँधकर काम करेंगे जीसीएफ कर्मी
error: Content is protected !!