Download Our App

Home » जबलपुर » उपमुख्यमंत्री ने किया सिविल डिफेंस वॉलियंटर्स के प्रशिक्षण का शुभारंभ, राष्ट्रहित और देश सबसे ऊपर-जगदीश देवड़ा

उपमुख्यमंत्री ने किया सिविल डिफेंस वॉलियंटर्स के प्रशिक्षण का शुभारंभ, राष्ट्रहित और देश सबसे ऊपर-जगदीश देवड़ा

जबलपुर (जयलोक)। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज घंटाघर के समीप स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केन्द्र सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान श्री देवड़ा ने कहा कि सिविल डिफेंस जैसे विषय स्कूल शिक्षा में शामिल किया जाना जरूरी है। यह बात वे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के समक्ष भी रखेंगे। उन्होंने आयोजित प्रशिक्षण सत्र में कहा कि आज देश के सामने कई चुनौतियां हैं। इसके लिए सभी को तैयार रहना है। इसलिए क्योंकि देश सबसे ऊपर है। देश से ऊपर कुछ नहीं होता। इसलिए इस सिविल डिफेंन्स की योजना को इसका क्रियान्वयन जरुरी है।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केन्द्र सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को आज उपमुख्यमंत्री और शहर के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रशिक्षण दिया। देशहित में बातें करते हुए उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस जैसा विषय प्रायमरी से लेकर उच्च स्तर तक की शिक्षा में शामिल किया जाए। आज छोटी छोटी क्लास के बच्चों को भी देश सेवा के बारे में पता होना चाहिए। उन्होंने देश के सभी लोगों को आज की स्थिति को देखते हुए सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले सभी मानसिक तौर पर तैयार रहें। श्री देवड़ा ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार जनता के हित में जो भी आवश्क कदम है वह उठा रही है। लोगों से हमें सहयोग की अपेक्षा है। उनहोंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई देते हुए इस आयोजन के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक को इस प्रशिक्षण की आवश्कता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को प्रशिक्षण संबंधी वीडियो भी दिखाए गए।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विधायक अजय विश्नोई, अशोक  रोहाणी, सुशील इंदु तिवारी, अभिलाष पाण्डे, नीरज सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, अखिलेश जैन, कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी संपत उपाध्याय, निगमायुक्त प्रीति यादव, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

मणिपुर में 10 उग्रवादी ढेर भारी मात्रा में हथियार बरामद

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » उपमुख्यमंत्री ने किया सिविल डिफेंस वॉलियंटर्स के प्रशिक्षण का शुभारंभ, राष्ट्रहित और देश सबसे ऊपर-जगदीश देवड़ा