Download Our App

Home » Uncategorized » एक-चौपाल ‘प्राकृतिक खेती के नाम’ कल

एक-चौपाल ‘प्राकृतिक खेती के नाम’ कल

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री डॉ यादव, कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना होंगे शामिल, गुजरात के राज्यपाल श्री देवव्रत का विमानतल पर लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह तथा सांसद आशीष दुबे ने स्वागत किया

जबलपुर (जय लोक)।  रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान एवं प्राकृतिक खेती के लाभ की जानकारी किसानों और आम जनों को मिले और जबलपुर के किसान प्राकृतिक खेती को प्राथमिकता दे इस हेतु प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के आह्वान पर एक – चौपाल ‘प्राकृतिक खेती के नाम’ का आयोजन कल गुरुवार 26 जून 2025 को प्रात: 11 बजे से मानस भवन राइट टाउन में किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गुजरात के राज्यपाल आचार्य श्री देवव्रत जी, मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विशिष्ठ अतिथि प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना होंगे, कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में जबलपुर जिले के किसानों को आमंत्रित किया गया है।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने की उपस्थिति की अपील
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया हमारा देश कृषि प्रधान है, हमारी अर्थव्यवस्था का सबसे मजबूत स्तंभ कृषि है किंतु वर्तमान परिदृश्य में हम जिस तरह अन्न, फल या अन्य कृषि उत्पादों का उपभोग कर रहे है वह किसी भी तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी नही है, विभिन्न अध्यनो और शोध के बाद यह पाया कि आज खेती के लिए हमारे किसान रसायनों पर निर्भर हो रहे है जिससे न केवल भूमि की उर्वरकता कम हो रही बल्कि लोगो की सेहत पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ रहा है, तब मन में विचार आया है हमारे क्षेत्र के किसानों को रसायनिक खेती से होने वाले नुकसान की जानकारी होना चाहिए साथ ही विकल्प के तौर पर क्या किया जा सकता है, और अध्यन से पाया कि प्राकृतिक खेती बेहतर विकल्प हो सकता है।
श्री सिंह ने कहा रासायनिक खेती के कई नुकसान हैं, जिनमें मिट्टी, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं। मिट्टी की उर्वरता कम हो जाती है, जल प्रदूषण होता है, और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, वही प्राकृतिक खेती के कई लाभ हैं, जिनमें बेहतर स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, और किसानों की आय में वृद्धि शामिल हैं इसकी जानकारी हेतु  हमारे किसानों को मार्गदर्शित करने प्राकृतिक खेती के सशक्त हस्ताक्षर माननीय राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी को आमंत्रित किया है जो प्राकृतिक खेती के लाभ की जानकारी अपने संबोधन में देंगे। साथ ही प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना जी का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मिकी, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई, सुशील तिवारी इंदु, अशोक रोहाणी, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, अभिलाष पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोटिया, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल के साथ वरिष्ठ जन एवं जिले के किसान बंधु शामिल होंगे।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

शराब पीकर स्कूल पहुँची लेडी टीचर, सस्पेंड

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » एक-चौपाल ‘प्राकृतिक खेती के नाम’ कल

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!