Download Our App

Home » News » एक पिस्तौल, 11 कारतूस बरामद, जबलपुर का चड्डा कवर्धा में नकली अधिकारी बन हुआ गिरफ्तार

एक पिस्तौल, 11 कारतूस बरामद, जबलपुर का चड्डा कवर्धा में नकली अधिकारी बन हुआ गिरफ्तार

जबलपुर (जयलोक)। कवर्धा पुलिस ने जबलपुर के एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी कवर्धा में फर्जी एफसीआई अधिकारी बनकर वसूली कर रहा था। जबलपुर का रहने वाला यह जालसाज वर्तमान में रायपुर में रह रहा है।

जिसके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल और 11 कारतूस भी जप्त किए हैं।  आरोपी का नाम सचिन चड्ढा बताया जा रहा है जिसका पूर्व में भी धोखाधड़ी और जालसाजी में नाम आ चुका है। आरोपी कवर्धा में नकली एफसीआई अधिकारी बनकर ग्राम छिरहा निवासी पिताम्बर गुप्ता की दुकान में अवैध वसूली करने पहुँचा था।

यहां उसने चोरी के चावल खरीदने का आरोप लगाया और कार्रवाही कर दुकान संचालक को जेल भेजन की धमकी दी। इतना ही नहीं पिस्तौल से व्यापारी को डराया भी। जिसके बाद व्यापारी ने जालसाज सचिन को 50 हजार रूपये दे दिए। कुछ दिनों बाद व्यापारी ने इसकी शिकायत संबंधित थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जाँच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए। पिस्तौल के संबंध में बताया जा रहा है कि पिस्तौल लायसेंसी है।

 

कौन होगा बिहार का नया मुख्यमंत्री? दिल्ली में दिग्गज नेताओं के साथ भाजपा की हाईलेवल मीटिंग

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » एक पिस्तौल, 11 कारतूस बरामद, जबलपुर का चड्डा कवर्धा में नकली अधिकारी बन हुआ गिरफ्तार

Top Headlines

Live Cricket