Download Our App

Home » Uncategorized » एमपी में 5 प्रतिशत बढ़ा महँगाई भत्ता, अब 55 प्रतिशत मिलेगा

एमपी में 5 प्रतिशत बढ़ा महँगाई भत्ता, अब 55 प्रतिशत मिलेगा

सीएम डॉ. यादव ने की घोषणा, कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर कहा- जल्द शुरू
भोपाल (जयलोक)। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 7.30 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया है। मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह घोषणा की। सीएम ने कहा, कर्मचारियों के प्रमोशन की मांग लंबे समय से चल रही है। 2016 से यह मांग लंबित है हम प्रयास कर रहे हैं कि सभी कर्मचारियों के सभी वर्गों के प्रमोशन जल्द से जल्द हो सके। सीएम ने कहा, सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए एक साथ 2024 से 3त्न और 1 जनवरी 2025 से 2त्न महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त मंजूर की गई है। अब इनका महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों के समान 55 प्रतिशत हो गया है। एरियर की राशि का भुगतान पांच समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक कर दिया जाएगा। सीएम ने कहा बहुत जल्दी सरकार चाह रही है कि सभी वर्गों को समेकित रूप से पदोन्नति मिले। 2016 से पदोन्नति के मसले में कई कारणों से मामला उलझा हुआ है ऐसे में हमारी मंत्रिमंडल की एक समिति बनाई गई थी। अधिकारियों के सभी वर्गों से बात कर रहे हैं कि बीच का रास्ता निकालते हुए पदोन्नति के रास्ते भी खोले जाएं।

 

एफआईआर दर्ज होने के बाद थाने में घूम कर निकल गया आरोपी, भेड़ाघाट फायरिंग मामले में 3 के खिलाफ मामला दर्ज

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » एमपी में 5 प्रतिशत बढ़ा महँगाई भत्ता, अब 55 प्रतिशत मिलेगा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!