Download Our App

Home » Uncategorized » ऐतिहासिक राजस्व वसूली, एक दिन में 21 करोड़ 33 लाख निगम खजाने में आये

ऐतिहासिक राजस्व वसूली, एक दिन में 21 करोड़ 33 लाख निगम खजाने में आये

जबलपुर (जयलोक)। नगर निगम द्वारा आयोजित लोक अदालत ने राजस्व वसूली के मामले में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित किया है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और  राजस्व प्रभारी डॉ. सुभाष तिवारी की सक्रियता एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार की ठोस योजना के क्रियान्वयन  के परिणामस्वरूप, नगर निगम एक ही दिन में अपने खजाने में 21 करोड़ 33 लाख रुपये जमा कराने में सफल रहा।

करदाताओं ने लिया बढ़-चढक़र हिस्सा

निगमायुक्त ने बताया कि यह बड़ी उपलब्धि मुख्यालय सहित सभी संभागीय कार्यालयों में आयोजित लोक अदालत में करदाताओं की सक्रिय भागीदारी से संभव हुई। बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने लंबित संपत्ति कर और जलकर एवं अन्य करों का भुगतान किया, जिससे नगर निगम ने राजस्व वसूली का एक नया कीर्तिमान बनाया। नागरिकों के इस सहयोग ने शहर के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया है।
निगमायुक्त ने बताया कि 21 करोड़ 33 लाख रुपये की वसूली को एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड माना जा रहा है, जो नगर निगम के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है।

गौरीघाट पहुँचे आयुक्त निराश्रितों व्यापारियों से की चर्चा

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » ऐतिहासिक राजस्व वसूली, एक दिन में 21 करोड़ 33 लाख निगम खजाने में आये

Top Headlines

Live Cricket