Download Our App

Home » News » अब भारत को यूरेनियम सप्लाई करेगा ऑस्ट्रेलिया

अब भारत को यूरेनियम सप्लाई करेगा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई निवेशक भारत में 50 करोड़ डॉलर निवेश करेंगे
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर लग गई है। मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की।
मोदी ने कहा- ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम मिलने से भारत के स्वच्छ ऊर्जा मिशन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर भी विकसित करेंगे। कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल बनाया जाएगा, जिससे भारत के गगनयान मिशन को मदद मिलेगी।
दोनों देशों ने ऑस्ट्रेलिया-भारत साइबर, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन पार्टनरशिप शुरू करने पर सहमति जताई है। इसके तहत दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल रेजिलिएंस जैसे क्षेत्रों में एक साथ रिसर्च करेंगे।
स्टेट टू स्टेट निवेश की संभावनाएं
कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने सेल्फी भी ली। अल्बानीज के साथ औपचारिक मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच व्यापार समझौते पर भी चर्चा हो सकती है। प्रधानमंत्री आज मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में 40 हजार भारतवंशियों को संबोधित भी करेंगे। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों से कहा कि दोनों देशों की साझेदारी सिर्फ राजधानियों और कुछ शहरों तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि हर राज्य और छोटे-बड़े शहरों तक फैलनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में पोर्ट, बंदरगाह, सडक़, रेलवे, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर में सहयोग की असीम संभावनाएं हैं।

 

 

रांझी क्लेरेंस हत्याकांड में फरार बाबा ईसाई पुलिस अभिरक्षा में, फिर मचा गिरफ्तारी और समर्पण का हल्ला ! किसकी शह पर हो रहा खेल

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » अब भारत को यूरेनियम सप्लाई करेगा ऑस्ट्रेलिया

Top Headlines

Live Cricket