Download Our App

Home » Uncategorized » ओला के बाद एथर एनर्जी के ई-स्कूटर्स की सर्विस से परेशान हुए ग्राहक

ओला के बाद एथर एनर्जी के ई-स्कूटर्स की सर्विस से परेशान हुए ग्राहक

नई दिल्ली (एजेंसी/जयलोक)। सोशल मीडिया पर ओला इलेक्ट्रिक की खराब सर्विस को लेकर ग्राहकों की ओर से लगातार शिकायतों के  बाद अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी एथर एनर्जी के ई-स्कूटर्स (इलेक्ट्रिक स्कूटर्स) को लेकर सोशल मीडिया पर ग्राहकों की शिकायतों की बाढ़ आ गई है। एथर के ग्राहकों ने कंपनी की हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर सर्विस को लेकर शिकायतें दर्ज करवाई हैं। कंपनी की डिलीवरी सर्विस को लेकर भी देरी की शिकायतें हैं। कंपनी ने एक्स हैंडल पर इन शिकायतों पर प्रतिक्रिया देते हुए इशू को जल्द से जल्द सुलझाने की बात कही है। हाल ही में एक एथर ई-स्कूटर ग्राहक ने एक्स पर पोस्ट किया 14 सितंबर को 10,000 ओडोमीटर के लिए सर्विसिंग की गई, स्कूटर में कई समस्याएं थी, स्टॉक स्पेयर नहीं होने की बात कहकर इस परेशानी की ओर ध्यान नहीं दिया गया। कंपनी को शिकायत की गई तो जांच के लिए स्कूटर छोडऩे का सुझाव दिया गया, इसलिए 3 अक्टूबर को वापस लौटाया गया। कल स्कूटर की फोर्क के साथ डिलीवरी की गई, चाबी का स्लॉट बदला गया। लेकिन फिटिंग अधूरी थी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » ओला के बाद एथर एनर्जी के ई-स्कूटर्स की सर्विस से परेशान हुए ग्राहक
error: Content is protected !!